उत्तराखंड के वासियों के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि उत्तराखंड ने अपना एक और बेटा जम्मू कश्मीर में खो दिया है। बता दें उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के थलीसैण ब्लॉक के रणगांव से ताल्लुख रखने वाले जवान जयबीर सिंह नेगी का जम्मू कश्मीर में आकस्मिक निधन हो गया है।इसके साथ बता दें कि जयबीर सिंह नेग 19 गढ़वाल राइफल का हिस्सा थे जो 2006 में 19 गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। और विगत पिछले 2 वर्षों से जम्मू कश्मीर में भारत पाकिस्तान सीमा पर अपनी सर्वोच्च ड्यूटी दे रहे थे।उनकी मौत की खबर सुनते ही उनके घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा इतना ही नहीं उनके क्षेत्र में शोक का माहौल भी देखा जा सकता है।
उनकी मृत्यु कैसे हुई यह बात अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। लेकिन बहुत जल्द खबर आ जाएगी कि आकस्मिक मृत्यु की असली वजह क्या है। बता दें उनके बच्चे और बीवी उधम सिंह नगर के काशिपुर में रहते हैं। और इनका परिवार गांव में ही रहता है।
शहीद जयवीर सिंह नेगी पूरे गांव में ही नही बल्कि अपने इलाके में लोगों से कितने मिलनसार और खुशदिल इंसान थे इस बात का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि जयवीर सिंह नेगी के शहीद बाद पूरा गांव और क्षेत्र सदमें में है। बच्चे से लेकर बड़े आदमी तक जयवीर के लिए दुःख जाहिर कर रहे है|यह भी पढ़े: शहीद देव बहादुर की पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल, देखे वीडियो…..
उनके गांव के एक आदमी ने बताया कि जयवीर सिंह खुशदिल और कुशल व्यवहार के लिये गांव और पूरे क्षेत्र में जाना जाता था। जब भी छुट्टी में गांव आता तो विनम्र स्वभाव से बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोगो को उनका हालचाल पूछता सबके साथ दोस्ती का व्यवहार रखता। यही कारण है कि आज जयवीर सिंह नेगी के शहीद होने के बाद क्षेत्र के सभी लोग चिंन्तित और दुखी नज़र आ रहें हैं। बताया यह भी जा रहा है कि जयवीर फौज में होने के बावजूद भी नशामुक्त था। लेकिन बीते कल को वापस लाना हमारे वस में कहाँ बस ईश्वर से विनती करते हैं इस दुखद समय में जयवीर के परिवार को दुख सहने की क्षमता दें औऱ जयवीर जैसे आदमी की आत्मा को ईश्वर शान्ति प्रदान करे।अंत में दैनिक सर्किल की टीम से शहीद को भावपूर्ण श्रधांजलि..
कृप्या हमें नीचे दिए गए लिंक के जरिये गूगल ऐप पर भी फॉलो करके हमारा हौसला बढ़ाये…. Dainik circle news par