यह घटना जम्मू कश्मीर के श्रीनगर की है। जहां रविवार की शाम आंतकवादियो ने 29 वर्षीय एक पुलिसकर्मी को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना श्रीनगर के बटमालू क्षेत्र की है। मारे गए कांस्टेबल का नाम तौसीफ अहमद बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू कश्मीर पुलिस कांस्टेबल तौसिफ अहमद बटमालू के पास एसडी कॉलोनी में रहते थे। लेकिन आंतकवादियो ने रविवार रात करीब 8 बजे उनके घर के बाहर गोलियां चला दी। जिसमे पुलिस कांस्टेबल तौसीफ अहमद घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल तौसिफ अहमद पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) में तैनात थे।
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तौसीफ को इलाज़ के लिए एसएमएचएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दी है। और वीडियो फुटेज की जांच की। वहीं सुरक्षाबल का कहना है कि आतंकियों को इसकी भरी कीमत चुकानी पड़ेगी।ALSO READ THIS:सुकमा में CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर चला दी गोलियां, 4 जवानों की मौत, तीन घायल..
इस घटना पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि “श्रीनगर के बटमालू में 29 वर्षीय पुलिसकर्मी पर किए गए हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं जिसमें उसने अपनी जान गंवा दी। उनकी निंदा के लिए शब्द पर्याप्त नहीं होंगे। अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दे। इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ALSO READ THIS:पिता से छुट्टी लेकर जल्दी घर आने का किया था वादा, लेकिन दोस्त ने ही दाग दी गोली और उजाड़ दिया घर