आज की खबर भारतीय वायु सेना से आ रही है।इन्होंने ग्रुप सी में सिविलयन लॉअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।जल्दी ही इनमे एयर फॉर्स रिकॉर्ड ऑफिस द्वारा भर्ती होगी।12वी पास युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है।
इच्छुक और योग्य अभियार्थी इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 21 जून 2022 तक आवेदन कर सकते है।इसके लिए एक प्रारूप भी निर्धारित किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया में 04 रिक्त पद भरे जाने है जिसमे से एक पद जनरल कैटेगरी का,आरक्षित के 02 पद ,एक पद ओबीसी के लिए रिक्त है।लेकिन इन पदों की संख्या घटाई और बढ़ाई भी जा सकती है।
आयु सीमा: इच्छुक एवं योग्य अभियार्थिकी उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है।इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।एससी या एसटी को 05 वर्ष की छूट,ओबीसी को 03 वर्ष, और पीडब्ल्यूडी वर्ग को 10 वर्ष की छूट है।
शैक्षणिक योग्यता: अभियार्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है।साथ ही कंप्यूटर में अंग्रेजी में 35wpm टाइपिंग स्पीड एवं हिंदी की टाइपिंग स्पीड 30wpm होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया: चयन प्रक्रिया में आयु सीमा, योग्यता, दस्तावेज एवं प्रमाणपत्रों की जांच होनी है। इसमें पास होने वाले अभियार्थियो की लिखित परीक्षा होगी जिसके बाद कॉल लेटर जारी कर दिए जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया: आवेदन करने के लिए अभियार्थी अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और एक एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर ले।इसके बाद सही से फॉर्म भर उस एप्लीकेशन फॉर्म को पीठासीन अधिकारी, नागरिक भर्ती बोर्ड, वायु सेना रिकॉर्ड कार्यालय, सुब्रतो पार्क, नई दिल्ली -110010 को भेज दें।
वेतन: इन पदों पर कार्य करने वाले अभियार्थियों को पे लेवल-2 के तहत ,7वें वेतन आयोग वेतन दिया जाना है।