बड़ी खबर: भारतीय सशस्त्र सेनाओं में शीर्ष पदों पर हुआ फेरबदल, थल सेना से लेकर नौसेना में हुई नई नियुक्तियां, पड़िए पूरी ख़बर..

0
indian armed forces new appointments in army to navy

नई दिल्ली: बीते दो दिनों में सशस्त्र सेनाओं में शीर्ष पदों पर कई फेरबदल किए गए हैं। अपको बता दें की इसमें अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ, पूर्वी सेना कमांडर, उप प्रमुख के पदों पर नई नियुक्तियां शामिल हैं। बता दें की भारतीय सेना में ये बड़ा फेरबदल खाली पद होने के कारण हुआ है।वाइस एडमिरल रवनीत सिंह ने मंगलवार को नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। ALSO READ THIS:देहरादून से बड़ी खबर: एसएसपी ने पुलिस महकमे में करेअधिकारियों के फेरबदल..

बताया जा रहा है की, इस पद पर अभी तक वाइस एडमिरल एमएस पवार जो 31 मई को सेवानिवृत्त हुए हैं। रवनीत सिंह पहली जुलाई, 1983 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए, और उसके बाद उन्होंने अपने लंबे करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उधर लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर ने असम राइफल्स के महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला।

भारतीय नौसेना में अन्य महत्वपूर्ण पोस्टिंग में, वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने काíमक प्रमुख के रूप में पदभार संभाला। प्रदीप चंद्रन नायर को असम राइफल्स और पूर्वोत्तर का समृद्ध अनुभव है, और वो पहले इसी बल में महानिरीक्षक और कंपनी कमांडर रह चुके हैं। वाइस एडमिरल संदीप नैथानी ने चीफ आफ मैटेरियल के रूप में पदभार संभाला। ALSO READ THIS:अल्मोड़ा: यहां गहरी खाई में गिरी कार,1 व्यक्ति की मौत समेत 3 की हालत गंभीर..

वाइस एडमिरल किरण देशमुख को नियंत्रक युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण नियुक्त किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने कोलकाता स्थित भारतीय सेना की महत्वपूर्ण पूर्वी कमान संभाली और वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने अंडमान और निकोबार के कमांडर इन चीफ के रूप में अपना कार्यभार संभाला। बता दें की, अंडमान और निकोबार कमान सेना की योजना के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश की तीनों सैन्य सेवाओं के तालमेल का एकमात्र माडल है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here