लॉकडाउन के बाद सेना ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिए दिए हैं। एक बार फिर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, यह भर्ती महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सतारा, रत्नागिरी, सिंधुर्दुग, सोलापुर, गोवा राज्य,नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा के युवाओं के लिए इंडियन आर्मी में शामिल होने का एक सुनहरा मौका है। इंडियन आर्मी में क्लर्क, सिपाही जीडी, स्टोर कीपर, नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही टेक्निकल, सिपाही ट्रेड्समैन समेत कई पदों पर भर्ती के लिए रैली आयोजित होने जा रही है। जो युवा सेना में भर्ती होना चाहते हैं वो 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। और इसके अलावा भी महाराष्ट्र, गुजरात, और गोवा के योग्य उम्मीदवारों के लिए जूनियर कमिशन ऑफिसर रीलिजियस टीचर के लिए भी भर्ती रैली आयोजित होगी।
इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड 24 फरवरी 2021 से 2 मार्च के बीच अभ्यर्थियों को ईमेल किए जाएंगे। और एडमिट कार्ड में ही रैली का स्थान, तिथि और समय दिया गया होगा।
सिपाही ट्रेड्समैन (8वीं पास) :
इसमें आयु सीमा – 17 ½ -23 होनी चाहिए (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
और 8वीं पास होना चाहिए, और साथ ही हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना अनिवार्य है।
सिपाही – जनरल ड्यूटी
इसमें आयु सीमा: 17 ½ -21होनी चाहिए (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 99 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)और कम से कम 45 फीसदी मार्क्स के साथ 10वीं पास एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना जरूरी है।
सिपाही टेक्निकल:
इसमें आयु सीमा: 17 ½ – 23 होनी चाहिएं। (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो) और कम से कम 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास (12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, इंग्लिश विषय होना जरूरी है)। एवं हर विषय में 40 फीसदी मार्क्स होना भी अनिवार्य है।
सिपाही ट्रेड्समैन (10वीं पास) :
इसमें आयु सीमा : 17 ½ -23 होनी चाहिएं (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो) 10वीं पास होना चाहिए और हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना अनिवार्य है।
सिपाही क्लर्क/स्टोरी कीपर/टेक्निकल इनवेंट्री मैनेजमेंट :
इसमें आयु सीमा – 17 ½ -23 होनी चाहिए (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो) और कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास होना चाहिए। एवं हर विषय में 50 फीसदी मार्क्स होना जरूरी है। 12वीं में इंग्लिश व मैथ्स/अकाउंट्स/बुक्स कीपिंग में 50 फीसदी मार्क्स होना भी जरूरी।
सिपाही टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट (एएमसी):
इसमें आयु सीमा – 17 ½ -23 होनी चाहिए (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो) और कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ साइंस से 12वीं पास होना चाहिए। 12वीं में बायो, केमिस्ट्री, फिजिक्स व इंग्लिश होना जरूरी है। हर विषय में 40 फीसदी मार्क्स होना अनिवार्य है।
चयन की प्रक्रिया इस प्रकार है कि –
पीईटी- शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा होगी और लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी।और साथ ही साथ भर्ती रैली के लिए ये दस्तावेज जरूरी हैं।
डोमिसाइल सर्टिफिकेट, एडमिट कार्ड, ऑरिजनल जाति, शैक्षणिक प्रमाण पत्र वो भी फोटोकॉपी के दो सेट के साथ। पासपोर्ट साइज फोटो की 20 कॉपियां और फोटो तीन माह से ज्यादा पुरानी नहीं होना चाहिए।
यह भी पड़िए:अगर आपका सपना भी है भारतीय सेना में भर्ती होना, तो जानिए क्या क्या रास्ते है 12वी और ग्रेजुएशन के बाद…
यह भी पड़िए:देश की सबसे छोटी ऑर्गन डोनर बनी 20 महीने की धनिष्ठा, इससे 5 लोगो की जिंदगी बची..