इंडियन आर्मी रिक्रूटमेंट 2021 – भारतीय सेना में देशभर के युवाओं के लिए निकली बंपर भर्ती, जानिए भर्ती रैली शेड्यूल`

0
Indian -army -recruitment-rally-2021

भारतीय सेना भर्ती 2021 : भारतीय सेना की ओर से एक फिर सेना में जाने वाले युवाओं के लिए एक खुशखबरी आई है। भारतीय सेना लगातार देश के विभिन्न राज्यों में भर्ती रैली आयोजन कर रही है। अब इन – इन राज्यों के सभी युवा इस भर्ती रैली के लिए तैयार हो जाएं।

चलिए अब हम आपको बताते हैं की देश के किन – किन राज्यों में ये भर्ती होने वाली है। सबसे पहले उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। और साथ ही राजस्थान के अलवर में सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी और सभी उम्मीदवार जो भारतीय सेना में जाने की तैयारी कर रहे हैं वो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्टर्ड करा सकते हैं। इंडियन आर्मी की तरफ से कोलकाता में भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। कोलकाता में भी जितने युवा सेना में जाना चाहते हैं वो अपनी तैयारी पूरी रखें।

और अब आता है उत्तर प्रदेश जहां उत्तर प्रदेश के आगरा में भी भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। और उत्तर प्रदेश में ही अमेठी में भी सेना भर्ती रैली आयोजित कराई जाएगी।मेरठ में भी भारतीय सेना की ओर से भर्ती रैली आयोजित कराई जाएगी।जिसमे भी सभी युवा भाग ले सकते हैं। इसके साथ – साथ वाराणसी में भी भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here