कुछ समय पहले भारतीय सेना ने महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती रैली के लिए आवेदन मांगे थे। यह भर्ती रैली सिपाही (जीडी) के पदों के लिए थी। एक सप्ताह पूर्व ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया था जिसमे भारत और नेपाल दोनो के गोरखा समुदाय की महिलाएं इस भर्ती रैली में आवेदन कर सकती थी लेकिन अब इस बात में बदलाव कर यह भर्ती केवल गोरखा समुदाय की महिलाओं के लिए रखी गई है।
इसका नोटिफिकेशन सेना को आधारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिया गया है, इच्छुक एवं योग्य अभियार्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती रैली के आवेदन 6 जून से शुरू हो चुके हैं और 20 जुलाई इसके आवेदन की आखिरी तिथि है। इसमें 100 रिक्त पद है। इस भर्ती रैली का आयोजन लखनऊ, बेलगाम, शिलांग, अंबाला, पुणे और जबलपुर में किया जाएगा।
आयु सीमा की बात करे तो इसके लिए अभियार्थी की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभियार्थी की उम्र 1 अक्टूबर 2000 से 1 अप्रैल 2004 तक होनी अनिवार्य है। शिक्षा की बात करे तो इस भर्ती रैली के लिए 10वी पास महिलाएं भी आवेदन कर सकती है। लेकिन अभियार्थी के सभी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक होने जरुरी है। साथ ही 45 फीसदी अंको के साथ 10वी पास होना भी अनिवार्य है।
READ ALSO: उत्तराखंड: सावधान पुलिस में भर्ती के नाम पर हो रही है ठगी, यहां युवक से ठगे 1 लाख रुपए..