बीते शनिवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस की नकस्लियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई है। जिसमे पुलिस ने 26 नक्सलियों को मार गिराया। यह भीषण मुठभेड़ काफी समय तक चली थी। नक्सलियों से हुई पुलिस की मुठभेड़ में कोलगुट-दानत जंगलों में 26 नक्सलियों का सफाया कर दिया गया है।
गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने बताया कि जिले के ग्यारापट्टी इलाके में नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस के नक्सल रोधी स्पेशल स्कवाड C-60 यूनिट को अपना ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान ग्यारापट्टी घने जंगलों में नक्सलियों को घेर लिया गया। जिसके बाद काफी लंबी चली इस मुठभेड़ में प्रतिबंधित भाकपा और पुलिस में जमकर गोलियां चली।
पुलिस ने बताया कि कमांडो यूनिट के जबरदस्त एक्शन के बाद नक्सली धीरे-धीरे वहां से भाग गए। इसके बाद वहां पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। जिसमें 26 नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिली। इस मुठभेड़ में 3 जवान भी घायल हुए हैं। यह इस साल की पहली मुठभेड़ है जिसमें किसी भी बिना नुकसान पहुँचे जवानों ने इतने नक्सलियों को मार गिराया।
नक्सलियों से निपटने के लिए आंध्र प्रदेश पुलिस ने ग्रेहाउंड यूनिट बना रखी है। इस यूनिट के जवान नक्सलियों की ड्रेस में जंगलों में रहते हैं और वहीं पर उनके बारे में सूचनाएं इक्कठा कर आंतकवादियो का सफाया करते हैं। उन्हीं के लिए महाराष्ट्र में नक्सल रोधी स्पेशल स्कवाड C-60 यूनिट तैयार की गई है। इस यूनिट में राज्य पुलिस से तेज-तर्रार 60 जवानों को छांटकर शामिल किया जाता है। विशेष हथियारों से लैस ये जवान भी नक्सलियों की तरह जंगल में रहकर उनका काम-तमाम करते रहते हैं।