कोरोना वायरस के खिलाफ देशभर में जोरो शोरों से वेक्सिनेशन का काम चल रहा है। इसके बावजूद यह महामारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। लेकिन वेक्सिनेशन जरूरी है। जब सभी देशवासियों को वेक्सिनेशन लगेगा तभी हम इस महामारी से जीत सकेंगे। इस दौरान सोशल मीडिया पर वेक्सिनेशन को लेकर ऐसी ही एक वीडियो वायरल हो रही है। जो आपके दिल को जीत लेगी। दरअसल इस वायरल वीडियो में एक जवान बुजुर्ग को अपने कंधे पर बिठाकर वेक्सिनेशन सेंटर ले जाते हुए दिख रहा है। सोशल मीडिया पर लोग जवान कि खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
दरअसल यह वायरल वीडियो जम्मू कश्मीर के रेसी जिले का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक जवान 72 वर्षीय बुजुर्ग को अपनी पीठ पर बिठाकर पहाड़ी चढ़ रहा है। दरअसल जवान बुजुर्ग को पहाड़ी के रास्ते वैक्सीनेशन सेंटर तक ले जा रहा है। इस बहादुर जवान का नाम मोहन सिंह है और बुजुर्ग का नाम 72 वर्षीय अब्दुल गनी है। आप भी देखें यह विडियो।
VIDEO:Proud of our frontline warrior SPO Mohan Singh from district #Reasi who helped 72 year old Abdul Gani by lifting him on his shoulder to get vaccinated. #IndiaFightsCorona pic.twitter.com/QAF36M560u
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) July 2, 2021
वीडियो देखने के बाद आपको भी जवान पर गर्व हो रहा होगा। दरअसल केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। अब तक वीडियो को 6800 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में बुजुर्ग को वैक्सीन लगवाने के लिए जवान उसे अपनी पीठ पर ले जाते हुए दिखाई देता है। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग जवान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।