उत्तराखंड रविन्द्र रौतेला को मिला सेना मेडल, हिजबुल के आंतकी को मार गिराया.. बधाई दें…

0
Uttrakhand -havaldar -ravindra -singh -rautela -gets -sena-medal

उत्तराखंड के लोग सेना में सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। आपको पता ही है की उत्तराखंड के जवान अपनी बहादुरी और साहस के लिए जाने जाते हैं। उत्तराखंड को कर्मभूमि भी कहा जाता है। उत्तराखंड से सबसे ज्यादा सैनिक भारतीय सेना में शामिल होते हैं और ये ही उत्तराखंड की होनहार जवानों की काबिलियत है।आज हम आपको एक ऐसी ही खबर सुनाने जा रहे हैं जहां पिथौरागढ़ के रहने वाले सैनिक के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने साहस से जम्मू कश्मीर में एक आतंकी को ढेर कर दिया है।

हम आपको बता दें की जिस आतंकी को ढेर  किया है उसके ऊपर कुल 15 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था, और सैनिक को ढेर करने के उपरांत उन्हें सेना द्वारा सम्मानित भी किया गया ।जम्मू कश्मीर के उधमपुर में 27 फरवरी को लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने सम्मान समारोह में हवलदार रविंद्र सिंह रौतेला को मेडल देकर सम्मानित किया। और उनके साहस को भी बढ़ाया।

उस सैनिक का नाम रविंद्र सिंह रौतेला है, जैसे की हमने आपको बता की वो पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। हम आपको बता दें की रविंद्र सिंह को सेना की ओर से मेडल प्राप्त हुआ है। मेडल मिलने के बाद, उनके पिता और बाकी अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है। आपको बता दें की मूल रूप से रविंद्र सिंह रौतेला पिथौरागढ़ के मडगांव के निवासी है।

आपको बता दें की रविंद्र सिंह ने 15 जनवरी को बर्फ से ढकी पहाड़ी पर डोडा इलाके में भाग रहे आतंकी को अपनी बंदूक से मार गिराया था। खबर है की जिस आतंकी को रविंद्र सिंह ने मारा वो हिजबुल मुजाहिदीन का मुख्य कमांडर था, और इसके साथ ही उसके ऊपर 15 लाख का इनाम भी था।

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में 27 फरवरी को लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने सम्मान समारोह में हवलदार रविंद्र सिंह रौतेला को मेडल देकर सम्मानित किया। और उनके साहस को भी बढ़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here