नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने के बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी और फिर….

0
16 year old physically assaulted by a woman in delhi

राजधानी दिल्ली में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी खुद एक महिला है। वह दिल्ली में एक एनजीओ चलाती है और कई बड़े लोगों के साथ उसके कनेक्शन भी है। दिल्ली के डाबड़ी थाने में पीड़ित लड़की ने अपने साथ हुए यौन दुर्व्यवहार की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस से पहले लड़की ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की घटना के बारे में अपने परिवार को बताया था। नाबालिग लड़की की शिकायत के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर डाला। पीड़िता ने बताया कि आरोपी महिला जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती थी। विरोध करने पर आरोपी महिला पीड़िता के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी देती थी। आईपीसी की धारा 506(k) और पॉस्को एक्ट के तहत पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

पीड़िता के अनुसार आरोपी महिला के पास उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी है। विरोध करने पर वह उन वीडियो और तस्वीरों को वायरल करने की धमकी भी देती थी। पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय लड़की ने भी यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

READ ALSO: सिपाही बनने के दो साल बाद नितिन कुमार बने लोको पायलट, थाने में बटी मिठाई….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here