देश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे ही एक खबर दिल्ली से सटे गुरुग्राम से सामने आई है। यहां एक महिला के साथ लिफ्ट देने के बहने चलती गाड़ी में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला गुरुग्राम में एमजी रोड स्थित एक मॉल में सेल्स डिपार्टमेंट में काम करती है। रात को छुट्टी होने के बाद वह केब का इंतजार करने लगी तभी एक गाड़ी ने महिला को लिफ्ट दी और आरोपियों ने चलती गाड़ी में महिला के साथ दुष्कर्म किया।
घटना बुधवार 28 जुलाई की रात 8:30 बजे की है। महिला ऑफिस से छुट्टी होने के बाद एमजी रोड स्थित मेट्रो स्टेशन के पास घर जाने के लिए केब का इंतजार कर रही थी। तभी एक गाड़ी आई और उसमें सवार लोगों ने महिला को लिफ्ट दिया। इसके बाद आरोपियों ने चलती गाड़ी में महिला के साथ दुष्कर्म किया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला को छोड़ दिया। पीड़ित महिला डीएलएफ फेज 2 थाने में शिकायत लेकर गई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने धारा 354 और 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
READ ALSO: इस जिले में SSP ने दो कॉन्स्टेबल को किया सस्पेंड, दोनों पर लगे थे यह गंभीर आरोप….