एक ही गांव में शादी करने पर लड़के को उतारा मौत के घाट, हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगा चुका था कपल…

0
Man killed for marrying in the same gotra in delhi two arrested

दिल्ली के द्वारका में अमरोही गांव में एक दंपत्ति पर जानलेवा हमला हुआ जिसमें पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूंझ रही है। बताया जा रहा है कि महिला के चचेरे भाई ने दो लोगों के साथ मिलकर दंपति पर हमला किया। उन्होंने दंपति पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में 23 वर्षीय विनय दहिया की मौत हो गई। जबकि उसकी 19 वर्षीय पत्नी किरण दहिया गंभीर रूप से घायल है।

पीड़ित महिला किरण ने बताया कि 13 अगस्त 2020 में उसने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ जाकर गांव के ही एक युवक विजय दहिया से शादी की थी। दोनों सोनीपत के एक ही गांव के रहने वाले थे और एक ही गोत्र के थे। दंपति को पहले से ही डर सता रहा था कि किरण के घरवाले उनकी हत्या कर देंगे। अगस्त 2020 में चंडीगढ़ हाईकोर्ट में उन्होंने सुरक्षा को लेकर अर्जी भी लगाई थी। हालांकि हाईकोर्ट ने एसपी सोनीपत में शिकायत देने को कहा।

खबर है कि इस हमले का मास्टरमाइंड किरण का ही सगा भाई अमन दहिया था। उसने ही दोनों की हत्या करने की साजिश रची थी। अमन ने अपने चचेरे भाई रोहित दहिया को इस साजिश में शामिल किया। फिर रोहित और उसके दो और साथियों ने मिलकर दंपति पर फायरिंग कर दी। इस हमले में किरण के पति विनय दहिया की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल किरण अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल पुलिस ने रोहतक से रोहित दहिया और उसके एक और साथी रितिक को गिरफ्तार कर लिया है।

READ ALSO: दुखद खबर: जवानों को ले जा रहा ट्रक 600 फीट खाई में गिरा,कुमाऊं रेजिमेंट के 4 जवान शहीद..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here