दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल इलाके में एक स्ट्रीट डोग (गली का कुत्ता) की डंडे से पीट पीट कर हत्या के दी गई। किसी ने इस घटना को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। पुलिस ने फूटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने मृतक स्ट्रीट डोग का शव अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल गाजियाबाद के एक युवक ने जब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखा तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद “पीपल फॉर एनिमल” नाम की संस्था ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो लड़के बेरहमी से कुत्ते को डंडे से पीट रहे हैं।
View this post on Instagram
कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया था। वह काफी देर तक आवाज़ करता रहा। फिर उसने आवाज़ निकालनी बन्द कर दी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण बाद में उसकी मौत हो गई थी। वहीं कुछ दूरी पर एक दूसरा कुत्ता मदद के लिए बार बार भोंक रहा था। लेकिन आसपास के लोग सिर्फ खड़े खड़े तमाशा देख रहे थे।
पुलिस ने कई धाराओं के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनमें से एक का नाम जलविंदर उर्फ भोला है। वह 23 वर्ष का युवक है। जबकि दूसरा आरोपी अभी नाबालिग है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कुत्ते को इसलिए जान से मार दिया क्यूंकि वह पागल हो गया था। जिला डीसीपी ने बताया कि ओखला पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।