गाज़ियाबाद के इस अस्पताल ने इलाज करने से किया मना, महिला ने बाहर एम्बुलैंस में ही तोड़ा दम…..

0
Woman died in ambulance outside the hospital after it denied treatment

दिल्ली से लेकर गाज़ियाबाद तक किसी भी अस्पताल में इलाज न मिलने पर 65 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। दरअसल बुधवार सुबह गाज़ियाबाद के एमएमजी अस्पताल (MMG hospital) के बाहर ही 65 वर्षीय महिला ने एम्बुलेंस के अंदर ही दम तोड़ दिया। महिला का दामाद उसे दिल्ली से लेकर गाज़ियाबाद के अस्पतालों में ले गया। लेकिन कहीं भी इलाज न होने के कारण महिला से मौत हो गयी।

मृतक महिला का नाम सुनीता कक्कड़ बताया जा रहा है। वह दिल्ली की निवासी थी। कई दिनों से सुनीता की तबीयत खराब चल रही थी। जिसके बाद महिला का दामाद संजीव चड्डा उसे दिल्ली के कई अस्पतालों में इलाज के लिये ले गया। लेकिन किसी भी अस्पताल में महिला का इलाज नहीं किया गया। दिल्ली के किसी भी अस्पताल में महिला के इलाज की व्यवस्था नहीं हो पायी। इसके बाद सुनीता का दामाद संजीव उसे इलाज के लिये गाज़ियाबाद ले आया।

गाज़ियाबाद आकर संजीव अपनी सास को लेकर सबसे पहले संजय नगर के एक अस्पताल में ले गया। वहां अस्पताल वालों ने महिला को जांच के लिये एमएमजी अस्पताल भेज दिया। महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इसके बाद महिला एमएमजी अस्पताल के बाहर एम्बुलैंस में इलाज का इंतजार कर रही थी।

आज से उत्तराखंड में नए नियम लागू होंगे….2 बजे बाजार बंद….वहीं 10 घंटे का रहेगा नाइट कर्फ्यू…

महिला काफी देर तक अस्पताल के बाहर एम्बुलैंस में तड़पती रही लेकिन इलाज न मिलने के कारण उसने दम तोड़ दिया। सांस लेने में परेशानी होने के कारण महिला की मौत हुई। समय लर उसे ऑक्सीजन नहीं दिया गया और न ही अस्पताल में उसे भर्ती किया गया। इस बात पर नाराज़ परिजन ने सरकार की व्यस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here