दुखद: नही रहे प्रतिज्ञा के ठाकुर सज्जन सिंह, शरीर के कही आंगो ने छोड़ दिया था काम करना…

0
anupam thakur death due to multiple organ failure
एक्टर अनुपम श्याम का निधन (फोटो- Instagram/anupamshyam

मन की आवाज प्रतिज्ञा’ शो में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर अनुपम श्याम का बीते कल रात निधन हो गया। आपको बता दें कि अनुपम श्याम पिछले साल से कई तरह की शारीरिक बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। आर्थिक तंगी के चलते हुए वह अपना इलाज नहीं करवा पाए। उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पर अपील भी की थी। जिसके बाद सोनू सूद,मनोज बाजपाई, सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे कई मशहूर हस्तियों ने उनकी मदद भी की थी। सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से उन्हें 20 लाख की आर्थिक मदद दी गई थी।

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने ट्वीट कर शोक जताया और कहा कि कहीं बेहतरीन अभिनेताओं में से अनुपम श्याम एक थे। शारीरिक अंग की विफलता की वजह से आज उनका निधन हो गया। टीवी और फिल्म क्षेत्र के लिए बहुत ही दुखद घटना है। ALSO READ THIS:आपस में कहासुनी इतनी बड़ गई की साथी ने इंसास राइफल की मैगजीन में मौजूद सभी गोलियां लेफ्टिनेंट संजय चंद के शरीर में उतार दी…

अनुपम श्याम का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हुआ था। अनुपम श्याम ज्यादातर विलेन का किरदार निभाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने बैंडिट क्वीन’, ‘स्लमडॉग मिलेनियर’, ‘द वॉरियर’, ‘थ्रेड’, ‘शक्ति’, ‘हल्ला बोल’, ‘रक्तचरित’ और ‘जय गंगा’ जैसी फिल्मों में शामिल थे। इसके अलावा धारावाहिक ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’, ‘कृष्णा चली लंदन’ और ‘डोली अरमानों की’ में भी वे नजर आए थे।

ALSO READ THIS:सेना के नकली दस्तावेज बनाकर जा रहे थे विदेश, STF और आर्मी इंटेलिजेंस कर रही है जांच..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here