91 वर्ष की आयु में फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह (Milkha Singh) का शुक्रवार रात 11:30 बजे निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने भारत के लिए एशियाई गेम्स में 4 बार गोल्ड मेडल जीता है। 20 मई से वह कोरोना संक्रमित थे जिसके चलते चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। दरअसल मई के महीने में मिल्खा सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिल्खा सिंह ने ट्रैक एंड फील्ड में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। 1960 में पाकिस्तान के अब्दुल खालिक को रेस में हराने के बाद तत्कालीन तानाशाह शासक जनरल अयूब खान ने मिल्खा सिंह को फ्लाइंग सिख का नाम दिया था। बता दें, बुधवार को मिल्खा सिंह की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी इसके बाद उन्हें सामान्य आईसीयू में शिफ्ट किया गया।
पिछले एक महीने से कोरोना से जंग लड़ते लड़ते मिल्खा सिंह की हालत काफी गंभीर हो गई थी। इसके चलते शुक्रवार को बुखार के साथ साथ ऑक्सीजन स्तर भी काफी कम होने के कारण उनकी हालत और गंभीर हो गई थी। बता दें, 6 दिन पहले ही 13 जून को उनकी पत्नी निर्मल कौर का भी 85 वर्ष की आयु में कोरोना के कारण मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में देहांत हो गया था।
READ ALSO: 8 साल की बच्ची से बहला फुसला कर 60 साल के बुजुर्ग ने किया था दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार