पिछले साल लॉकडाउन में रामायण ने लोगो का खूब मनोरंजन किया। छोटे पर्दे पर रामायण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। एक बार फिर रामायण छोटे पर्दे पर प्रसारण होने वाला है। इस बार स्टार भारत चैनल पर रामायण का प्रसारण होगा। इन दिनों एक बार फिर से कोरोना के कारण लॉकडाउन के फिर से लागू होने की आशंकाएं बढ़ गयी है।
कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गयी है। इस कारण एक बार फिर से लोग अपने घरों पर रहने के लिये मजबूर है। लोग अपने घरों पर बोर न हो इसलिए स्टार भारत पर रामायण का फिर से प्रसारण होने वाला है।
Also Read This: दुखद खबर: पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत जीप ने बाइक पर मारी थी टक्कर….पिछले साल लॉकडाउन में जब रामायण का प्रसारण हुआ था। तब शो ने काफी नये रिकॉर्ड बनाये। रामायण देखकर लोगों को 80 के दशक की याद आ गयी क्योंकि एक बार फिर परिवारों को एक साथ बैठकर टीवी देखने का मौका मिला।
अरुण गोविल, सुनील लेहरी और दीपिका चिखलिया ने श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक में भगवान राम के जीवनी पर घटित सभी घटनाओं का वर्णन किया गया है। चलिये अब जानते हैं कि किस समय आप रामायण को फिर से स्टार भारत में देख पाएंगे। दर्शक और फैंस एक बार फिर रामायण को हर शाम 7 बजे स्टार भारत पर देख सकते हैं।