कोरोना की दूसरी लहर में आम नागरिकों के साथ साथ कई बड़े सितारे भी इसकी चपेट में आ गए हैं। इस बीच कई बुरी खबरें भी सामने आ रही है। कोरोना के कारण कई सितारों की भी मौत हो गयी। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ सितारों की मौत की जूठी अफवाएँ भी फैल रही है।
सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक खबर फैली कि 1980 के दशक की रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया। हालांकि इस खबर का खंडन करते हुए लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लेहरी ने इस खबर को अफवाह बतायी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कृपया ऐसी जूठी अफवाएँ न फैलायें।
सुनील लेहरी ने अपने सोशल मीडिया पर अरविंद त्रिवेदी की फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा कि कोरोना के कारण आजकल आये दिन बुरी खबर सुनने को मिलती रहती है। लेकिन अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर जूठी और केवल एक अफवाह है। उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद जी भगवान की दया से बिल्कुल स्वस्थ है।
बता दें, बीते साल कोरोना के कारण रामायण और महाभारत का री-टेलीकास्ट हुआ था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गयी थी कि अरविंद त्रिवेदी (रावण) का निधन हो गया है। हालांकि उस समय अरविंद जी के भतीजे ने खबर को अफवाह बतायी थी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये अरविंद जी के फैंस को बताया कि वह बिल्कुल ठीक और स्वस्थ है।
ALSO READ THIS:शहीद नायब सूबेदार रामपाल गुर्जर का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार..अचानक इस कारण हुए शहीद..
ALSO READ THIS:दन्या हत्याकांड: किशोरी की पहचान उजागर करने वालो के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने कहा यह कानूनी अपराध है…
ALSO READ THIS:चौराहे पर गेम खेल रहे थे 3 पुलिसकर्मी ..तुरंत तीनों पुलिस के जवानों को किया सस्पेंड