दिल्ली.कुछ समय पहले कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से जीडी कांस्टेबल भर्ती के बारे में खबरे आई थी कि जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। सभी युवा इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अब राहत की खबर आ रही है। जी हां, एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती का नोटिफिकेशन 10 जुलाई तक जारी किया जा सकता है, जिसमे 40 हजार से ज्यादा खाली वेकेंसी का अनुमान लगाया जा सकता है।
जैसे जैसे कोरोना महामारी काम हो रही है वैसी आयोग जल्दी से जल्दी रिक्त पदों को भरने की तैयारी में जुट गई है। अब आयोग जल्द से जल्द परीक्षाओं का आयोजन करवाने में जुट गया है। जल्दी ही कई लंबित परीक्षाओं की तारीखों की भी घोषणा की जायेगी। इसीलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि जीडी कांस्टेबल भर्ती की तारीख भी जल्द से जल्द घोषित की जायेगी।
इस भर्ती का नोटिफेकेशन बीते 25 मार्च को जारी किया जाना था और आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई की रखी गई थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस भर्ती को स्थगित करना पड़ा। अब जैसे जैसे हालातों में सुधार ए रहे है, वैसे ही जल्द आयोग इस मामले में फैसला लेगा। इस भर्ती का नोटिफिकेशन आयोग अपनी आधारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जारी करेगा।
इस भर्ती में बहुत से पदों पर चयनित युवाओं को नियुक्ति मिलेगी जैसे सचिवालय सुरक्षा बल (SSF), असम राइफल्स, दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF)। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त 2021 से 25 अगस्त 2021 के बीच किया जा सकता है। इन पदों की भर्ती के लिए अभियार्थी की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है, साथ ही किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वी पास होना जरुरी है।