10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, SSC GD कांस्टेबल के इतने पदों पर निकलेगी भर्ती

0
SSC GD constable recruitment 2021 for 10th pass candidates

SSC GD Constable Recruitment 2021:दसवीं पास युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग यानि SSC के तहत GD Constable के पदों पर भर्ती जारी की जा रही है। इस हफ्ते तक इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की भी संभावना है। इस भर्ती प्रक्रिया में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सशस्त्र सीमा बल ( SSB),केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF), उम्मीदवार सीमा सुरक्षा बल (BSF), नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA), असम राइफल्स में जनरल ड्यूटी और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), की भर्ती जारी की जा रही है।

इच्छुक एवं योग्य अभियार्थी आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही एसएससी की आधारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। साथ ही डायरेक्ट लिंक https://ssc.nic.in/Portal/Apply पर जाकर भी आवेदन किया जा सकता है। नोटिफिकेशन https://ssc.nic.in/ साइट पर जाकर देख सकते है।

यह भर्ती 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए है। वर्ष 2018 में इस भर्ती प्रक्रिया में 60210 पद खाली थे, जिसमे कुल 55915 अभियार्थियों का राइफलमैन (जीडी) और कांस्टेबल (जीडी) के पदों लिए चयन किया गया। 55915 में से चयनित महिलाओं की संख्या 8333 और पुरुष की 47582 है। इस साल भी यह भर्ती रखी जायेगी। भर्ती के दौरान अभियार्थी का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, कंप्यूटर आधारित टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के आधार पर होगा।

READ ALSO: सिक्किम हादसा: मात्र 20 साल की उम्र में शहीद हो गए हिमांशु नेगी, परिवार वालो का रो रोकर बुरा हाल..

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here