Benefits of Pull-Ups & Push-Ups in Hindi, पुल अप्स और पुश अप्स करने के फायदे जानिए

0
Benefits of pull ups

पुश अप्स और पुल अप्स (Benefits of pull ups & push ups)

दोस्तों आज हम आपसे दो ऐसी exercise की बात करने जा रहे हैं जिन्हें करने से आपकी पूरी अपर बॉडी पर प्रभाव पड़ता है। जी हां दोस्तो, मैं बात कर रहा हूँ पुश अप्स और पुल अप्स की। यह दोनों ऐसी एक्सरसाइज है जो हमारे शरीर में स्ट्रेंथ को बढ़ाती है। इसके साथ साथ यह हमारे शरीर को आकर्षित भी बनाती है। अगर आप रोजाना पुश अप और पुल अप्स करते हैं तो इससे आपके शरीर में ताकत के साथ साथ लचीलापन भी आता है। (Pull ups benefits)

आज हम आपको पुश अप और पुल अप के बारे में कई ऐसी बाते बताने जा रहे हैं जिन्हें आपने शायद ही सुना होगा। आज हम जानेंगे कि पुल अप्स और पुश अप्स में क्या अंतर है। इसके साथ साथ हम दोनों के फायदे भी जानेंगे। इन्हें करते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसपर भी चर्चा करेंगे। अब बिना समय बर्बाद किये हम सबसे पहले पुल अप्स और पुश अप्स में अंतर जानेंगे।

pull ups vs push ups

 

पुल अप्स बनाम पुश अप्स (pull ups benefits and difference between push up and pull up)

अक्सर आपने सुना होगा कि अगर आपको अपने ऊपरी शरीर को मजबूत, सुडौल और आकर्षित बनाना है, तो आपको डम्बल्स या रॉड आदि उठाने होंगने। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं। आप पुश अप्स और पुल अप्स की सहायता से भी एक बेहतरीन शरीर प्राप्त कर सकते हैं। अब जानते हैं इन दोनों में अंतर क्या है।

  • पुश अप करने से शरीर में मेटाबोलिज्म (Metabolism) बढ़ता है। और, पुल अप्स करने से शरीर की कार्डियो exercise हो जाती है।
  • हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन सर्कुलेशन बेहतर होता है। और, पुल अप्स करने से हमारी मांसपेशियां बेहतर और मजबूत होती है।
  • पुश अप्स हमारे शरीर की ऊपरी मांशपेशियों को मजबूत बनाने में काफी सहायक है। और, पुल अप्स करने से हमारी पीठ की मांसपेशियां मजबूत और शेप में आती है।

पुश अप्स करने का सही तरीका

  • दोस्तो अगर आपको बिना जिम जाए अपने ऊपरी शरीर को बेहतरीन बनाना है तो पुश अप से बेहतरीन और कुछ हो नहीं सकता। पुश अप करते समय इन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।
  • पुश अप हमेशा किसी फ्लैट सतह पर करें, कभी भी उबड़ खाबड़ वाली जगह पर इसे न करें।
  • ध्यान रहे आपका पूरा वजन आपके पैर के पंजों और कंधों (shoulders) पर होना चाहिए।
  • जब आप पुश अप करते समय नीचे जाएंगे तो सांस छोड़ें जबकि ऊपर आते समय सांस लें।
  • जब आप पुश अप कर रहें हो तो आपको अपने शरीर को जमीन पर टच नहीं करना है।
  • पुश अप्स करते समय आपके पांव सीधे होने चाहिए।
  • नीचे जाते समय छाती को जमीन से 1 इंच ऊपर तक रखना है, जैसे ही ताप छाती को 1 इंच के लेवल तक ले जाते हो तब आप उसे वापस ऊपर लेजा सकते हैं।

पुश अप्स के फायदे (Benefits of Push ups)

push ups ke fayde

 

1) पुश अप्स फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाता है

पुश अप्स करने से शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। क्योंकि जब हम पुश अप्स करते समय नीचे की ओर जाते हैं तो आपने महसूस किया होगा कि हमारी पीठ की मांसपेशियां स्ट्रेच होती है। जब मांशपेशियां स्ट्रेच होती है तब शरीर में लचीलापन आना स्वाभाविक है।

2) चोटिल होने का खतरा कम होता है

सबसे ज्यादा चोट लगने का खतरा तब रहता है जब हमारे शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी न हो। लेकिन लगातार पुश अप्स करने से हमारे शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहती है जिसके कारण चोट लगने का खतरा कम हो जाता है।

3) टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ता है

चाहे पुरुष हो या महिला, उम्र बढ़ने के साथ साथ टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो जाता है। लेकिन अगर आप रोजाना पुश अप्स करते हैं तो आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का लेवल बना रहता है।

4) कैलरी बर्न होती है

पुश अप करने से शरीर से कैलरी बर्न होती है। जिसका सीधा सीधा असर हमारे मोटापे पर भी पड़ता है। यदि शरीर से कैलरी बर्न होती है तो मोटापा भी कुछ हद तक कम हो जाता है।

5) ओस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है

बढ़ती उम्र के साथ साथ शरीर मे काफी चीज़ों की कमी आने लगती है। जिनमें से एक ओस्टियोपोरोसिस भी है। यह हमारे शरीर में हड्डियों के घनत्त्व को बनाये रखता है जिसके कारण हड्डियां मजबूत रहती है। लेकिन इसकी कमी के कारण हड्डियां कमजोर होनी शुरू हो जाती है। इसलिए पुश अप करने से ओस्टियोपोरोसिस का लेवल भी बढ़ता है।

पुल अप्स (Pull ups and its benefits)

अब तक हमने जाना कि पुश अप्स क्या है, इसे करने के फायदे और पुश अप्स करते समय किन किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। अब हम पुल अप्स के बारे में जानेंगे। यह किस प्रकार हमारे शरीर को फायदा पहुँचाता है।

दोस्तों ऐसा शरीर बनाने का क्या फायदा जब उसमें ताकत और स्टैमिना ही न हो। कई लोग सिर्फ दिखावट के लिए बाहरी बॉडी बना लेते हैं लेकिन उसमें न तो ताकत होती है और न ही स्टैमिना। इसलिए यदि ताकत और स्टैमिना दोनो बढ़ाने हो तो पुल अप से बेहतर विकल्प और कुछ भी नहीं। वो भी बिना जिम जाए। सबसे पहले हम पुल अप्स के फायदे जानेंगे जिसके बाद हम इसे करने के तरीके को भी जानेंगे।

यह भी पढ़े: How to lose weight at home Hindi, घर पर वजन कैसे कम करें

पुल अप्स करने के फायदे (Benefits of Pull ups)

Benefits of Pull ups

1) हाइट बढ़ती है

आपने अक्सर सुना होगा कि अगर कोई कम उम्र में ही जिम जॉइन कर ले या फिर exercise करना शुरू कर ले तो उसकी हाइट बढ़ना रुक जाती है। लेकिन यह सिर्फ एक अफवाह है और कुछ भी नहीं। अगर आप नियमित रूप से पुल अप्स करते हैं तो आपकी हाइट naturally बढ़ेगी। उसमें कोई भी रुकावट नहीं होगी।

कई लोग ऐसे होते हैं जिनकी हाइट लाख कोशिश करने के बाद भी नहीं बढ़ती। तो उनके लिए पुल अप्स एक बेहतरीन exercise है। इसे करने से आपकी हाइट कुछ इंच बढ़ सकती है।

2) मसल्स इंजरी का खतरा कम रहता है

दोस्तों अक्सर लोग बैक वर्कआउट करने से पहले वार्मअप नहीं करते। इसका नतीजा यह होता है कि बैक वर्कआउट करते समय जब आप हैवी इक्विपमेंट का इस्तेमाल करते हैं तो कई बार आपको मसल्स इंजरी का सामना करना पड़ता है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपने वार्मअप नहीं किया होता। इसलिए कभी भी बैक वर्कआउट करने से पहले बॉडी को गर्म जरूर करें। बॉडी गर्म करने के लिए 3-4 सेट पुल अप कर लें। इससे फायदा यह होगा कि आपकी मांसपेशियां फ्लेक्सिबल हो जाएगी। और मसल्स इंजरी का खतरा काफी कम हो जाएगा।

3) बैक मसल्स मजबूत होती है

चाहे आप अंदर से कितनी भी बॉडी बना लो, जैसे एब्स और डोले आदि। लेकिन जब आप टीशर्ट पहनते हैं तो आपके एब्स तो किसी को दिखेंगे नहीं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी बॉडी टीशर्ट पहनने के बाद भी आकर्षित लगें तो इसके लिए पुल अप्स काफी सहायक होगा। जानिए कैसे।

जब आप पुल अप करते हैं तो आपकी बैक की मसल्स की कसरत होती है। इससे आपकी मांसपेशियों का विकास होता है। पुल अप्स करने से हमारी बैक V shape में बनती है। जो काफी आकर्षित दिखता है। इससे हमारी पीठ और कंधे दोनों चौड़े भी होते हैं।

4) बाइसेप्स मजबूत होती है

लोग बॉडी बनाते समय अपने बाइसेप्स पर भी काफी ध्यान देते हैं। बाइसेप्स बढ़ाने के लिए पुल अप्स काफी फायदेमंद साबित होता है। वो कैसे चलिए जानते हैं।

दरअसल पुल अप्स करते समय हम अपने हाथों के मांसपेशियों का काफी इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि हाथ से ही हम आने शरीर को ऊपर खींचते हैं। इसलिए इसका असर हमारे बाइसेप्स पर भी पड़ता है। लगातार पुल अप्स करने से न सिर्फ बाइसेप्स बनेंगे बल्कि हमारे हाथ भी काफी मजबूत हो जाएंगे।

5) स्टैमिना बढ़ता है

जिन लोगों का शरीर बड़ा होता है, वे लोग ताकतवर जरूर होते हैं लेकिन उनके पास स्टैमिना की कमी होती है। इसके कारण वो लोग ज्यादा दौड़ नहीं पाते और जल्दी थक जाते हैं।

लेकिम शरीर में मसल्स और बॉडी बनाने के साथ साथ स्टैमिना का होना भी काफी जरूरी है। स्टैमिना बढ़ाने का सबसे आसान तरीका पुल अप्स है। जितना आप पुल अप्स करेंगे उतना आपका स्टैमिना बढ़ेगा और साथ साथ हाथों की शक्ति भी बढ़ेगी।

6) कंधे मजबूत होते हैं

आपने सुना ही होगा, रनिंग करते समय आपके कंधे मजबूत होने चाहिए। क्योंकि रनिंग करने के लिए कंधों का मजबूत होना काफी जरूरी है। अगर आपके कंधे मजबूत नहीं है तो शायद ही आप काफी देर तक तेज भाग पाएंगे।

कंधे मजबूत करने के लिए पुल अप्स एक अच्छी exercise है। इसे करने से हमारे कंधे के मसल्स मजबूत होते हैं। अगर कंधे मजबूत हैं तो रनिंग करने में काफी मदद मिलती है।

पुल अप्स करने का सही तरीका

chin ups krne ka sahi tareeka

  • सबसे पहले रोड को पकड़े। रॉड को कंधे के गैप से 5 या 6 इंच दूर पकड़ें। यानी जब आपने रॉड पकड़ा हो तब आपके दोनों हाथों की दूरी आपके दोनो कंधों की दूरी से ज्यादा होनी चाहिए।
  • जब पुल अप्स करते समय हम अपने शरीर को ऊपर लेजाते हैं। तब ध्यान रहें आपके पैर सीधे होने चाहिए। आप अपने पैरों को पीछे की ओर मोड़ भी सकते हैं।
  • ऊपर जाते समय अपनी ठुड्डी यानी Chin को रॉड पर टच करें।
  • जब आप अपने आप को ऊपर खींचते हो तब सांस ले और नीचे आते समय सांस छोड़ें।
  • जैसे ही आप नीचे आएंगे तो कभी भी अपने शरीर को बिल्कुल ढीला न छोड़े (यानी relax ना होयें), ऐसा करने से आपको फिर से ऊपर जाने में काफी ताकत लगानी पड़ेगी।
  • यानी आप कभी भी नीचे आते समय अपने शरीर को 100% ढीला न छोड़े, आप 95% ढीला छोड़ सकते हैं।
  • अगर आप नए हो और आपसे पुल अप्स नहीं लग रहे हो। तो आप अपनी ग्रिप बदलकर पुल करने की करें।
  • यानी जब आप रॉड पकड़ते हो तब आपकी मुठ्ठी आपके चेहरे की ओर बन्द होनी चाहिए। इससे आपको पुल अप्स करने में आसानी होगी।

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों आज आपने पुश अप्स और पुल अप्स के बारे में कई सारी जानकारी हासिल की। हमने आज जाना कि पुश अप्स और पुल अप्स करने से क्या क्या फायदे होते हैं (pull ups benefits)। इसके साथ साथ इन्हें करते समय किन किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए, हमने यह भी जाना। हमें उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल काफी पसंद आया हो। हम आशा करते हैं इसे पढ़ने के बाद आपको पुश अप्स और पुल अप्स के बारे में काफी जानकारी प्राप्त हुई है।

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो कृप्या हमें नीचे दिए गए लिंक के जरिये गूगल ऐप पर भी फॉलो करके हमारा हौसला बढ़ाये…. Dainik circle news par

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here