कभी थे टिकट कलेक्टर, आज करोड़ों की संपति के मालिक हैं महेंद्र सिंह धोनी, जीते हैं इसी जिंदगी

0
Success story of Mahendra singh dhoni
Success story of Mahendra singh dhoni (Image Credit: Social Media)

दुनिया से सफलतम खिलाड़ियों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की प्रसिद्धि से आज हर कोई परिचित है।धोनी एक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में दुनिया भर में मशहूर हैं उनके फैंस भारत में नहीं भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में हैं।

आज हम आपको बताएंगे धोनी की क्रिकेट में कैरियर से लेकर उनके क्रिकेट से संन्यास और निजी लाइफ तक के सफर के बारे में।महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम में बतौर कप्तान और एक खिलाड़ी के रूप में टीम को एक नए मुकाम तक पहुंचाया वहीं कई रिकॉर्ड भी कायम किए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

धोनी एक बेस्ट विकेटकीपर और फिनिशिंग के रूप में जाने जाते हैं धोनी की मौजूदगी टीम इंडिया के पास एक मजबूत बल्लेबाज के रूप में देखा जाता था। धोनी एक अच्छे क्रिकेटर के साथ ही एक अच्छे बिजनेसमैन भी साबित हुए हैं उन्होंने कई बिजनेस में इन्वेस्ट किया है।

 रांची के एक साधारण परिवार के आने वाले धोनी आज करोड़ों रुपए के मालिक हैं लेकिन उन्होंने यहां तक के सफर के लिए बेहद कठिन मेहनत की है जिसकी बदौलत आज इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

आंकड़ों के मुताबिक धोनी की कमाई का सबसे बड़ा साधन एडवर्टाइजमेंट है जिसके जरिए वे हर साल लगभग 200 करोड़ रुपए कमाते हैं।बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी है जिसके जरिए वे अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं इस प्रोडक्शन हाउस की मैनेजिंग डायरेक्टर उनकी पत्नी साक्षी धोनी है ।

अपने फिटनेस के लिए जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के लगभग 200 स्पोर्ट्सफिट नाम के जिम भी हैं जिनके द्वारा उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है।इसके साथ ही धोनी आईपीएल मैच के लिए एक महंगे खिलाड़ी साबित होते हैं।धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं जिसके लिए वे ₹15करोड़ के रकम लेते है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

हाल में ही साल 2022 में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई में स्थित गरुड़ा एयरोस्पेस कंपनी में इन्वेस्ट किया है। बता दे की गरुड़ा एयरोस्पेस एक ड्रोन स्टार्टअप कंपनी है साथ ही महेंद्र सिंह धोनी को इस कंपनी का ब्रांड एंबस्डर भी बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here