आज से करीब दो महीने पहले बोरे में भरकर एक शव मिला। शव जगराओं के ग्रेवल कॉलोनी के पास के एक नाले में पड़ा मिला। लेकिन अब पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है। आरोपी का नाम जावेद के रूप में हुई है। वह दिल्ली का निवासी है।
लुधियाना के एसएसपी चिरंजीत सिंह ने कहा कि 15 फरवरी को एमसी के कर्मचारी नाले की सफाई कर रहे थे। सफाई के दौरान उन्हें एक बोरा मिला जिसमें एक लाश पड़ी हुई थी। मृतक की पहचान गैलिब हुसैन के रूप में हुई। वह 40 वर्षीय बिहार का निवासी था। गैलिब पेशे से एक जादूगर था। वह जगराओं के नलकियान वाला चौक के पास किराये के कमरे में रहता था।
इसके बाद आरोपी की जांच शुरू की गयी। आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को वापस आरोपी को लुधियाना लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। लेकिन उसने कहा कि वह अपनी एक महिला रिश्तेदार को हुसैन के पास ले गया था। महिला को कोई समस्या थी। लेकिन जब जावेद को पता चला कि हुसैन ने महिला के साथ अवैध संबंध बनाये।
गुस्से में आकर जावेद ने हुसैन को उसकी नींद में ही मार डाला। जब हुसैन सो रखा था तब आरोपी ने उसे नींद में ही पत्थर से मार डाला। इसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के लिये एक बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया। फिर वह दिल्ली आ गया। अब आरोपी जावेद को वापस लुधियाना ले आये हैं। बुधवार को कोर्ट में उसकी पेशी होगी।
Also Read This: दुखद खबर: पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत जीप ने बाइक पर मारी थी टक्कर….