गाजियाबाद: राकेश टिकैत को धमकी देने वाला इंजीनियर गिरफ्तार…

0
Accussed arrested for threatening Rakesh Tikait
Photo: Social Media

अपको बता दें की, एक व्यक्ति ने भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को धमकी दी जिसके बाद अब शख्स को गाजियाबाद की कौशांबी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें की किसानों के धरने से नाराज चल रहे शख्स ने राकेश टिकैत को धकमी दी थी। बताया जा रहा है की, आरोपी किसान नेता की बातों से असहमत था। और अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम जितेंद्र कुमार सिंह है। ये शख्स जनकपुरी का रहने वाला है और वो पेशे से इंजीनियर है। शुक्रवार रात को पुलिस ने उसकी गिरफ्तार किया है। लगातार चल रहे किसान आंदोलन से नाराज होकर शख्स ने राकेश टिकैत को धमकी दी थी। पुलिस अब आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है की आरोपी इंजीनियर से हुई पूछताछ में अब तक किसी भी तरह की बड़ी जानकारी निकलकर सामने नहीं आ रही है। आरोपी यही कह रहा है कि वह किसान नेता से असहमत और किसानों के आंदोलन से नाराज था, इसलिए उसने धमकी दे दी। ये आदमी किसानों के धरने से परेशान था। अपको बता दें की, दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन अब भी जारी है। किसान नेता राकेश टिकैत साफ कर चुके हैं कि, जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेगी, तब तक किसी भी कीमत पर आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। और इस कोरोना महामारी में भी ये आंदोलन जारी है।

किसान आंदोलन की वजह से कुछ स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ लोगों ने विरोध भी जताया है लेकिन किसान अपनी जगह से हटने को तैयार नहीं हैं। किसानों का आंदोलन बीते 6 महीने से ज्यादा वक्त से जारी है। 26 नवंबर से जारी है।केंद्र सरकार के तीन नए कृषि सुधार कानूनों को खिलाफ किसान सड़क पर हैं। किसान दिल्ली की सीमाओं पर बीते 6 महीने से डटे हुए हैं। ALSO READ THIS:दुखद खबर: सड़क हादसे में सेना के जवान का निधन, भाई की शादी में आया था जवान…

वहीं, इस महामारी के चलते भी किसान अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। किसान आंदोलन के सभी किसानों का कहना है कि, जब तक केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेगी, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। केंद्र सरकार और किसानों के बीच कुल 11 दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन इसका नतीजा अब तक नहीं निकला है। और आगे भी कब तक इसका नतीजा निकलेगा इसका कोई भी अंदाजा नहीं है। READ ALSO: शादीशुदा महिला को हुआ दूसरे व्यक्ति से प्यार, प्रेमी संग मिलकर पति को छत से नीचे फैंका और फिर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here