बीते दिनों उत्तरप्रदेश के आगरा से एक महिला सिपाही की वीडियो वायरल हुई थी। वायरल वीडियो में महिला सिपाही रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाती हुई दिखाई देती है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो महिला सिपाही पर लोगों ने खूब कमेंट्स किए। जिससे परेशान होकर सिपाही ने इस्तीफा दे दिया। महिला सिपाही का नाम प्रियंका मिश्रा है। वह कानपुर की रहने वाली है। झांसी में प्रियंका की पुलिस ट्रेनिंग पूरी हुई। जिसके बाद साल 2020 में वह पुलिस विभाग में भर्ती हुई। प्रियंका की पहली तैनाती आगरा के थाना एमएस गेट में हुई। चलिए अब जानते है कि आखिर पूरा मामला क्या था।
दरअसल बीते दिनों प्रियंका ने पुलिस वर्दी में एक वीडियो बनाई। वीडियो में वह रिवॉल्वर के साथ ऑडियो क्लिप पर एक्टिंग करती हुई नजर आ रही है। 22 सेकंड की इस वीडियो में प्रियंका यूपी की रंगबाजी की तुलना हरियाणा और पंजाब से करती हुई नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद उनकी लाइन हाजिर चली। 12 दिन पहले परेशान होकर प्रियंका ने इस्तीफ़े के लिए अप्लाई किया। एसएसपी मुनिराज जी. ने रविवार को उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है।
#Agra : वर्दी में वीडियो बना कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाली महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा पर कार्रवाई, SSP आगरा ने किया लाइन हाजिर
(Disclaimer: यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हिंदुस्तान इस वीडियो की पुष्टी नहीं करता है) pic.twitter.com/KWz5bSM25L
— Hindustan (@Live_Hindustan) August 25, 2021
READ ALSO: शेरशाह फिल्म के यह 7 डायलॉग काल्पनिक नहीं बल्कि खुद असली कैप्टन विक्रम बत्रा ने बोले थे…..
READ ALSO: किंग कोबरा को पकड़ रहा था युवक, पलभर में कोबरा ने बदल दिया सारा खेल, देखिए वीडियो…