नोएडा के सेक्टर 68 में कंस्ट्रक्शन साइट की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण एक 24 वर्षीय कॉन्ट्रैक्टर की मौत

0
Contractor falls from third floor to death in Noida sector 68A

नोएडा के सेक्टर 68 ए में शनिवार रात एक इमारत के अंडर कंस्ट्रक्शन हिस्से की तीसरी मंजिल से गिरकर एक 24 वर्षीय ठेकेदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान चेतन शर्मा के रूप में हुई। वह बुलंदशहर का रहने वाला था और एक निर्माण सामग्री ठेकेदार के रूप में काम करता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वह एक प्राइवेट कंपनी की निर्माण इकाई की तीसरी मंजिल पर काम कर रहा था कि अचानक वह फिसल गया। जमीन पर गिरने से पहले ही उसे कई चोटें लग गयी थी।

फेज 3 पुलिस स्टेशन के अधिकारी, अमित कुमार सिंह ने कहा कि “शनिवार को रात 10 बजे के आसपास हमें घटना के बारे में बताया गया। जब तक हम वहां पहुंचे उतने में साइट पर मौजूद कर्मचारी उसे पहले ही जिला अस्पताल ले जा चुके थे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिर चेतन के शव को उनके परिवार को सौंप दिया गया।”

कंस्ट्रक्शन कर्मचारी राज कुमार ने कहा कि “चेतन साइट पर मचान (skaffolding) के एक हिस्से को हटा रहा था, तभी वह गिर गया। हम में से अधिकतर लोगों ने तब तक अपना अपना काम निपटा लिया था। लेकिन जब गिरा तो हम उसे तुरंत अस्पताल ले गए। हालांकि, उनकी चोटें गंभीर थी कि वह बच नही पाया।”

यह भी पढ़े: नकली फॉलोवर्स खरीदने के मामले में गायक मीका सिंह ने रैपर बादशाह पर निशाना साधा, जानिए उन्होंने क्या कहा

रविवार की शाम, चेतन के परिवार के सदस्य प्राइवेट कंपनी से मुआवजे की मांग को लेकर घटना स्थल के बाहर जमा हो गए थे। हालांकि कंपनी के मालिक ने परिवार को 5.8 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए सहमत हुए। इसके बाद उन्होंने साइट छोड़ दी और चेतन के शरीर को वापस बुलंदशहर ले गए। पुलिस ने कहा कि अभी तक मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन अगर परिवार से कोई भी शिकायत लेकर उनके पास आता है तो मामला दर्ज अवश्य किया जाएगा।

कृप्या हमें नीचे दिए गए लिंक के जरिये। गूगल ऐप पर भी फॉलो करके हमारा हौसला बढ़ाये… Dainik circle news par

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here