मंगलवार को सरकारी अस्पताल के बाथरूम से गिरने से एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। घटना पुणे के ससून सरकारी अस्पताल की है। महिला एक आरोपी थी, लेकिन उसे कोरोनावायरस हो गया। आरोपी महिला का नाम दीप्ती काले था। वह अस्पताल के बाथरूम में लगे खिड़की के जरिये भागने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान वह गिर गयी। दीप्ति अस्पताल के आठवें माले से नीचे गिरी जिसके चलते उसकी मौत हो गयी।
बता दें, दीप्ति यरवदा जेल में बंद थी। लेकिन उसकी कोरोना वायरस पुष्टि होने के कारण उसे 25 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां भागने की कोशिश के दौरान उसकी मौत हो गयी। शूरुआती जांच से पता चला कि दीप्ति ने खिड़की के शीशा बाहर निकाल दिया था। उसके बाद उसने खिड़की के जरिये बच निकलने की कोशिश की। इस कोशिश में वह आठवें माले से सीधा नीचे गिर गयी। घटना मंगलवार शाम 4:30 बजे की है।
सुनार मिलिंद बलवंत मराठे के आत्महत्या केस में डिप्टी भी दो आरोपियों में से एक थी। मिलिंद बलवंत ने दिसंबर 2020 में अपनी ही दुकान पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद सुनार की पत्नी ने दीप्ति और उसके दूसरे साथी नीलेश शेलार के खिलाफ FIR दर्ज करवायी।
सुनार की पत्नी ने दीप्ति और उसके साथी नीलेश पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ही मिलिंद बलवंत को आत्महत्या करने पर मजबूर किया। वे बलवंत का शोषण करते थे। दरअसल दीप्ति और नीलेश ने बलवंत की कंपनी में निवेश कर रखा था। दोनों आरोपी बलवंत को फ़ोन पर धमकी देते थे कि वह उनके निवेश किये हुए पैसे लौटा था। इसी कारण बलवंत आत्महत्या करने पर मजबूर हुआ।