किराए का मकान देखने गए दंपत्ति, पत्नी को तीसरी मंजिल से धक्का देकर भागा पति, महिला की हुए मौत…

0
Husband runs away after pushing his wife from third floor woman dies in kota

कोटा: मामला राजस्थान के कोटा से है। यहां विवाद के चलते पति ,अपनी पत्नी को मारकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दोपहर के तीन बजे एक दंपत्ति, पति का नाम हंसराज बैरवा उम्र 45 वर्ष और पत्नी का नाम निशा बैरवा उम्र 40 वर्ष कोटा में एक किराए का मकान देखने आए थे।

मकान तीसरी मंजिल पर था।दोनो पति पत्नी के बीच उस समय किसी बात पर विवाद हो गया। जिसके चलते पति ने अपनी पत्नी को इस तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया,जिससे उसी समय पत्नी की मृत्यु हो गई। यह सारी घटना पति ने फोन कर अपनी साली को बताई और उसी समय वह वहां से भाग निकला।

जब परिवार को इस घटना की खबर मिली तो उन्होंने तुरंत ही उद्योग नगर पुलिस स्टेशन में हंसराज के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस के द्वारा बताया जा रहा है कि काफी समय से दोनो पति पत्नी के बीच तनाव चल रहा था।यही नहीं महिला अपने मायके में रह रही थी।महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आरोपी पति की खोज में है।

READ ALSO: शादीशुदा महिला को हुआ दूसरे व्यक्ति से प्यार, प्रेमी संग मिलकर पति को छत से नीचे फैंका और फिर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here