आपको बता दें कि मध्य प्रदेश से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है जहां एक आदिवासी युवक को चोरी के शक में भीड़ ने पीटा और फिर उसी युवक को पिकअप ट्रक से बांधकर घसीट दिया। इंसानियत को शर्मसार करने की यह घटना मध्यप्रदेश के नीमच की है। इस घटना के बाद युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी से पता लगा कि युवक ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर भी डायल किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया। उसके बाद डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।
वह युवक 45 वर्ष का था। यह घटना गुरुवार को जेटिया गांव में हुई। वहां मौजूद लोगों ने यह वीडियो रिकॉर्ड का सोशल मीडिया में अपलोड कर दी। जिसके बाद से ही यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। 12वीं वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। भीड़ से युवक उसे बख्श देने की गुहार लगा रहा है, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। पिटाई के जाने के बाद युवक को एक पिकअप ट्रक से बांध दिया गया और फिर उस से सड़क पर सरेआम घसीटा गया।
मृतक युवक की पहचान कान्हा उर्फ कन्हैया भेल के रूप में हुई है। वह बांदा गांव का रहने वाला था। पुलिस द्वारा इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में नीमच के पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा ने कहा कि वायरल वीडियो से आरोपियों की पहचान में काफी मदद मिली है। घटना में शामिल अन्य लोगों को जल्दी पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में हत्या, जातिवाद एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
READ ALSO: सगाई वाले दिन लड़की को देख अपने परिजनों संग भाग निकला लड़का, वजह जानकर हो जाओगे हैरान..