पहलवान सुशील कुमार की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुशील की सूचना देने वाले को 1 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। सुशील कुमार की सूचना देने पर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को 1 लाख रुपयों का इनाम जारी किया है। छत्रसाल स्टेडियम में एक विवाद हुआ था जिसमें एक 23 वर्षीय पहलवान की मौत हो गयी थी। सुशील कुमार भी घटना के दौरान वहां मौजूद थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुशील के एक साथी अजय कुमार वह भी फरार है। पुलिस ने अजय की सूचना देने वाले को भी 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। दरअसल पिछले हफ्ते छत्रसाल स्टेडियम विवाद मामले में दिल्ली की एक अदालत ने सुशील कुमार और 6 अन्य लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। तब से सुशील कुमार फरार है। दरअसल विवाद एक फ्लैट को खाली कराने को लेकर हुआ था। फ्लैट दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में स्थित है।
पीड़ितों के बयान के मुताबिक सुशील कुमार के खिलाफ भी FIR दर्ज है। झगड़े के समय सुशील घटनास्थल पर मौजूद थे। उसके बाद से वह फरार है। हरियाणा पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए अब तक दिल्ली समेत कई पड़ोसी राज्यों में छापे मारे हैं। दरअसल पिछले मंगलवार की रात छत्रसाल स्टेडियम में एक विवाद हुआ था। विवाद के दौरान 23 वर्षीय सागर और उसके दोस्तों की पिटाई की गई। जिसमें सागर की मौत हो गयी। इस मामले में सुशील कुमार, अजय, प्रिंस दलाल और कुछ अन्य लोग शामिल थे। बता दें, पुलिस 24 वर्षीय प्रिंस दलाल को इस मामले में पहले ही गिरफ्तारी कर चुकी है।
READ ALSO: अनोखा विवाह, यहां दूल्हे ने बहरी और गूंगी दोनो बहनों के साथ करी शादी, देखिए..