कर्नाटक के मंगलुरु शहर में बाप बेटी का रिश्ता तार तार हुआ। यहां एक 42 वर्षीय पिता को अपनी ही बेटियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पिछले दो तीन सालों से आरोपी अपनी दोनों बेटियों के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
दो जून को आरोपी की पत्नी और उसके बीच बहस हुई थी। खाने में कम मसाले होने के कारण आरोपी ने अपनी ही पत्नी के उपर सिलाई मशीन फेंक दी। इसके बाद महिला अपनी दोनों बेटियों और एक बेटे के साथ घर छोड़कर मायके चली गई। वहां उसने अपने माता पिता को अपनी आपबीती सुनाई।
महिला की बड़ी बेटी ने भी बताया कि साल 2019 से उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म करता आया है। महिला की छोटी बेटी एक प्री-यूनिवर्सिटी की छात्रा है। उसने भी बताया कि साल 2018 से ही उसके पिता उसका यौन शौषण करते आ रहे हैं।
महिला की छोटी बेटी ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिता यह बात किसी को ना बताने की धमकी भी देता था। आरोपी पिता पर अपनी दोनों बेटियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो अलग अलग मामलों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
READ ALSO: जीजा ने घर छोड़ने के बहाने किया रेप, साली ने फिर कुछ ऐसा किया कि घर में मच गया कोहराम..