मास्क ना पहनने पर कांस्टेबल ने महिला के साथ महीनों तक किया दुष्कर्म, कार्यवाही की भी दी धमकी, पढ़िए पूरी खबर….

0
Police constable raped a 33 year old woman for not wearing mask in surat

गुजरात के सूरत में एक 33 वर्षीय महिला ने पुलिस कांस्टेबल पर रेप का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार मास्क ना पहनने पर आरोपी कांस्टेबल ने कार्यवाही की धमकी देते हुए उसके साथ रेप किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कांस्टेबल महीनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और विरोध करने पर एक्शन लेने की धमकी देता था।

वहीं कांस्टेबल की पत्नी ने बताया कि पीड़ित महिला उसके पति के उपर झूठा आरोप लगा रही है। जातिवाद की वजह से पीड़ित महिला यह सब कर रही है। आरोपी कांस्टेबल का नाम नरेश कपाड़िया है। उसकी पत्नी का कहना है कि पीड़ित महिला एक दिन अपने पति के साथ उनके घर आई थी। जातिवाचक शब्द बोलकर पीड़ित ने उनको अपमानित किया। इसके बाद पीड़िता और उसके पति के खिलाफ कांस्टेबल की पत्नी ने एससी ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया।

दरअसल, जनवरी 2021 में कांस्टेबल नरेश कपाड़िया का ट्रांसफर उमरपाड़ा पुलिस स्टेशन में हुआ था। उस समय पीड़िता की कांस्टेबल के साथ लड़ाई की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। पीड़िता ने बताया कि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान वह दूध खरीदने गई थी। तब कांस्टेबल ने महिला को बिना मास्क के पकड़ लिया और उसे गाड़ी में बैठाकर थाने लेजाने के बजाय नवसारी रोड पर ले गया। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

READ ALSO: ट्रक ड्राइवर ने बनाए साथी की पत्नी के साथ अवैध संबंध, पता चलने पर कर दी ट्रक ड्राइवर की हत्या….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here