पुणे के बाहरी इलाके पिम्परी चिंचवाड़ में पुलिस ने नगर निगम कोविड अस्पताल के 3 डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों डॉक्टरों पर आरोप है कि इन्होंने वेंटिलेटर बेड के लिये एक महिला से पैसे मांगे थे। सोमवार को पुलिस ने तीनों डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल चिखली के एक महिला शिक्षक को कोरोना हो गया था। डॉक्टरों ने महिला से वेंटिलेटर बेड के लिये एक लाख रुपयों की मांग की। महिला ने अपनी जान बचाने के लिये डॉक्टरों को एक लाख रुपये भी दे दिए। इसके बाद उन डॉक्टरों ने वो रुपये आपस में बांट लिये। फिर महिला को 23 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान 28 अप्रैल को उसकी मौत हो गयी।
नगर निगम के अधिकारियों को जब इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने तीनों डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करवायी। IPC की धारा 384 और कई अन्य धाराओं के तहत पिम्परी पुलिस थाने में तीनों डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपी डॉक्टरों का नाम प्रवीण जाधव, सचिन कस्बे और शशांक राले है। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
ALSO READ THIS:भुवन जोशी केस में आया नया मोड़…लड़की से सुनिए पूरी कहानी.. देखिए वीडियो..
ALSO READ THIS:Indian Army Recruitment Rally: सेना भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू…7 जून से यहां होगी आयोजित…