बेतुल में एक रेप पीड़िता पर केरोसिन डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। दरअसल रेप पीड़िता समझौते के लिए नहीं मानी जिसके बाद रेप के आरोपी की पत्नी ने युवती पर पहले केरोसिन डाला और फिर उसे जबरन केरोसिन भी पिलाया। इससे युवती की हालत बेहद गंभीर हो गई। फिलहाल युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।
आरोपी महिला का नाम रीना बिहारे बताया जा रहा है। उसके पति विजय पर पीड़िता का रेप करने का आरोप था। इसके लिए वह जेल भी गया था। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उसकी बेटी शौच के लिए सुबह खेत की ओर गई हुई थी। इस दौरान आरोपी महिला रीना बिहारे ने पीड़िता को पकड़कर उसके उपर मिट्टी का तेल छिड़क दिया। आरोपी महिला ने पीड़िता को जबरदस्ती केरोसिन भी पिलाया।
केरोसिन पिलाए जाने से पीड़िता बेहोश हो गई। आरोपी महिला भी वहां से फरार हो गई। तब गांव के कुछ लोगों ने पीड़िता को वहां बेहोश देखा तो उसके परिजनों को खबर दी गई। गंभीर हालत में युवती को सीएचसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां युवती का इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करते हुए आरोपी महिला के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।
READ ALSO: शादी नही होने से परेशान महिला सब इंस्पेक्टर ने करी आत्महत्या, सुसाइड नोट में किया जिक्र…