मुंबई के लालबाग में हुआ बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से 20 लोग घायल…

इस कोरोना काल में आयदिन बड़े बड़े हादसों की खबरें आ रहे हैं। वहीं आज रविवार को सुबह सवेरे एक नया मामला सामने आया है, मामला आर्थिक राजधानी मुंबई के लालबाग का है

0
The big incident at mumbai's lalbagh, 20 people injured by cylinder bursting

इस कोरोना काल में आयदिन बड़े बड़े हादसों की खबरें आ रहे हैं। वहीं आज रविवार को सुबह सवेरे एक नया मामला सामने आया है, मामला आर्थिक राजधानी मुंबई के लालबाग का है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटने की वजह से 20 लोग घायल हो चुके हैं। चारों तरफ़ अफरातफरी का माहौल है। बीएमसी का कहना है कि को फायर ब्रिगेड और 2 जंबो टैंकर घटनास्थल पर मौजूद हैं।

लोगों को इलाज के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर राहत का कार्य जारी है। अभी किसी की जान जाने की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसको भी पढ़ें: भांग को खतरनाक नशे की लिस्ट से हटाया गया, UN से मिली औषधिय गुणों को मान्यता..

बताया जा रहा है कि जहां सिलेंडर ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है वो घर शादी वाला था। घर मंगेश राणे नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है जिनकी बेटी पूजा राणे की 9 दिसंबर को शादी होनी है। आज सुबह से ही मेहंदी कि रस्म चल रही थी तभी अचानक गैस लीक होने की बदबू आई और कुछ ही देर बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। पूजा के पिता मंगेश राणे और भाई यश राणे भी आग को चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट की वजह से घर की छट उड़ गई और शादी में आए रिश्तेदार भी आग की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर के ई एम अस्पताल गई और घायल लोगो को हाल चाल पूछा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here