एक दोस्त को बचाने के चक्कर में 3 दोस्तों ने गवा दी अपनी जान….

0
Three friends died while saving a friend in vidisha halali dam

भोपाल:- मध्य प्रदेश के विदिशा जिले मे एक दुर्घटना हुई जिसमे तीन दोस्तों की मौत हो गई। जो भोपाल से यहाँ पिकनिक मनाने आए थे। पिकनिक स्पॉट हलाली डैम, जो पचमढ़ी मंदिर के पास है। दोस्तों को बचाने मे गई जान: पचमढ़ी मंदिर पास बहुत गहरा कुंड है, जिसमे 100 फ़ीट की उचांई से झरना गिरता है। पूछताछ के बाद पता लगा कि रविवार को 5 दोस्त भोपाल से यहाँ आए थे। और वह झरना मे नहाने के लिए गए, लकिन तभी अचनाक उनमे से एक लड़के का पैर फिसल गया और वह कुंड मे गिर गया। इसके बाद उसको बचाने के लिए 4 दोस्त भी कुंड मे उतर गए।

जिसमे 2 लड़को की जान चली गई और 2 लड़के सही सलामत कुंड से बाहर निकल गए। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ पहुंची गोताखोरों की टीम ने दो युवको के शव को बाहर निकाला। वही तीसरे का अभी तक कुछ पता नही चला है। दोनो शव की पहचान अमित पटेल (17साल), अभय शर्मा (19साल) हुई है। तथा मोहित शर्मा को अभी ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे है।

READ ALSO: मुर्गे की मौत पर मालिक ने पुलिस से कर दी यह मांग, जानिए पुलिस ने क्या कहा…

READ ALSO: 11वीं बटालियन में तैनात हेड कॉन्सटेबल विजयपाल राणा की हार्ट बीट रुकने से मौत, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here