क्रिकेटर राशिद खान ने दुनियाभर के नेताओं से लगाई मदद की गुहार, कहा अफगानिस्तान को बर्बाद होने से बचा लो….

0
Cricketer rashid khan requests world leaders to protect Afghanistan from taliban

आपको बता दें कि अफगानिस्तान की दिग्गज लेग स्पिनर राशिद खान ने दुनिया भर के नेताओं से मदद की गुहार लगाई है। दरअसल एक बार फिर अफगानिस्तान में तालिबान ने पैर पसारना शुरू कर दिया है और अफगानिस्तान की सेना के साथ उनका टकराव बढ़ता ही जा रहा है। जैसे कि सब जानते हैं तालिबान की गुंडागर्दी से पूरे अफगानिस्तान का नुकसान हो रहा है और कई बेजुबान लोग रोज मारे जा रहे हैं इसी बीच अपने देश को बचाते हुए अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ने दुनिया के सभी नेताओं से मदद की गुहार लगाते हुए कहा है कि इस वक्त अफगानिस्तान संकट में है। हर रोज महिलाओं और बच्चों समेत हजारों निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। घरों और संपत्तियों को बर्बाद किया जा रहा है और लोग अपने घरों को छोड़कर जाने के लिए मजबूर किए जा रहे हैं। इन हालातों मैं हमें अकेला ना छोड़े।

अफगानिस्तान और यहां के लोगों को बर्बाद होने से बचा ले। हम शांति चाहते हैं। बीते शुक्रवार से अब तक आतंकवादी संगठनों ने देश के आठ सूबे की राजधानियों को अपने कब्जे में ले लिया है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गानी ने बुधवार को उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ के लिए उड़ान भरी। मजार में गानी ने अट्टा मोहम्मद नूर और अब्दुल राशिद दोस्तम के साथ शहर की सुरक्षा के लिए बातचीत की।

READ ALSO: चट्टानों की चपेट में आने से बस समेत कई गाड़ियां पहाड़ी से गिरी, अब तक 13 लोगों की मौत, देखिए वीडियो….

READ ALSO: एक हाथ से गर्दन संभाली और एक हाथ से आँतें, चीखते हुए दौड़ रहे थे नरेशानंद, डासना मंदिर में हुआ था हमला…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here