भारतीय मिडिल आर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को कंधे में चोट लगी है। यह चोट उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में लगी थी। इससे न सिर्फ भारतीय टीम को झटका लगा है। बल्कि इससे बड़ा झटका आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स को लगा है। क्योंकि आईपीएल 9 अप्रैल से शुरू होने वाला है और श्रेयस को पूरी तरह रिकवर होने में 4 महीने भी लग सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर IPL 2021 से दूर रहेंगे।
श्रेयस की अनुपस्थिति में भी दिल्ली कैपिटल्स के पास दूसरे कप्तान के विकल्प अवश्य है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ श्रेयस की अनुपस्थिति में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाल सकते हैं। हालांकि अजिंक्य रहाणे, रिसभ पंत और रविचंद्रन अश्विन भी कप्तान की रेस में जरूर होंगे। श्रेयस का आईपीएल 2021 में न खेल पाना दिल्ली के लिये इसलिये भी एक बड़ा झटका है। क्योंकि पिछले साल आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में श्रेयस चौथे नंबर पर थे। श्रेयस ने पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स को कप्तान के तौर पर न सिर्फ फाइनल तक पहुंचाया था। बल्कि अपने बल्ले से भी उन्होंने पिछले सीजन 519 रन बनाए थे।
चलिये अब श्रेयस की चोट का कारण भी जानते हैं। पहले वनडे के दौरान श्रेयस को चोट लग गयी थी। उस समय चोट गंभीर नजर नहीं आ रही थी। लेकिन बुधवार कक जब श्रेयस का सिटी स्कैन हुआ तो पता चला कि उनके कंधे पर लेबरम टियर हुआ है। आमतौर पर ऐसा वेट लिफ्टिंग से होता है। ईसे यह स्पष्ट है कि मैच के दौरान डाइव लगाने से श्रेयस को यह चोट नहीं लगी है, बल्कि अधिक वेट लिफ्टिंग के कारण ऐसा हुआ है।
इसके लिये श्रेयस का ऑपरेशन भी हो सकता है। और एथलिट का रिहैबिलिटेशन टाइम कम से कम 12 हफ्तों का होता है। यानी खिलाड़ियों को दुबारा खेलने के लिये 3-4 महीनों के इंतजार करना पड़ सकता है।