हैदराबाद के खिलाफ धोनी ने की एक ऐसी गलती जिसे देख फैंस बोले आखिरी बार धोनी ने ऐसी गलती कब की थी हमें याद भी नहीं….

0
Fans surprised when dhoni drops johny bairstrow catch in SRV vs CSK match

कल हैदराबाद और चेन्नई के बीच मुकाबला खेला गया। चेन्नई के फैंस मैच जीतने से इतने खुश नहीं थे जितना कि वो धोनी की इस गलती पर हैरान हुए। फैंस ने पहली बकर कुछ ऐसा देखा जिसे देखने की आदत उन्हें बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल धोनी ने विकेट के पीछे से हैदराबाद के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का कैच छोड़ दिया।

धोनी दुनिया के सबसे सफल विकेटकीपरों में से एक है। और आईपीएल में तो उनके जैसा विकेटकीपर दूसरा और कोई नहीं है। ऐसे बहुत कम मौके होते हैं कि धोनी के हाथ से कोई कैच छूट जाये। इसलिए कल जब धोनी के हाथों से जॉनी बेयरस्टो का कैच छूटा तो फैंस को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ।

पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद में ही यह घटना हुई। दीपक चहर पहला ओवर डाल रहे थे। उन्होंने दूसरी गेंद में ही जॉनी बेयरस्टो को फ्लिक मारने पर मजबूर किया। जिससे बल्ले के किनारे पर गेंद लग कर पीछे धोनी में पास चली गयी। हालांकि धोनी से यह कैच छूट गया। हालांकि बेयरस्टो अपने इस जीवनदान का फायदा उठा नहीं पाए। वे चौथे ओवर में 7 रन बनाकर आउट हो गये।

धोनी द्वारा बेयरस्टो का कैच छूटने के बाद फैंस के रिएक्शन कुछ इस प्रकार थे। एक फेन ने लिखा कि धोनी से यह कैच छूटा कैसे। तो दूसरे फेन ने लिखा कि “आखिरी बार धोनी ने कोई कैच कब छोड़ा मुझे याद भी नहीं”। तो तीसरे फेन ने हैरानी के साथ लिखा कि “क्या बात है, धोनी भी कैच छोड़ना जानते हैं, ये एक नई बात है।” आप भी देखें धोनी का यह वीडियो जिसमें उन्होंने कैच छोड़ा।

Also Read This:देहरादून: पुलिस के जवान ने शादी का हवाला देकर किया दुष्कर्म.. 2 बार कराया लड़की का गर्भपात और अब दूसरी लड़की से कर ली…

Also Read This:उत्तराखंड: फौजी को बुलेट खरीदने के चक्कर में लग गया 93 हज़ार रुपए का चूना, आप भी रहिए सावधान …जानिए क्या है मामला…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here