पूर्व सिलेक्टर ने दिया बड़ा बयान, कहा ODI और T-20 फॉर्मेट में रोहित कर सकते है भारत की कप्तानी…

0
Former Selector Kiran More on captaincy split between virat kohli and rohit sharma

भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी को लेकर पूर्व चीफ सिलेक्टर किरण मोरे ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीमित ओवरों में भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा भारत की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। पूर्व विकटकीपर बल्लेबाज मोरे ने एक इंटरव्यू में बयान देते हुए ऐसा कहा। उन्होंने संकेत दिए कि टेस्ट और सीमित ओवरों में भारत को अब दो अलग अलग कप्तान देखने को मिल सकते हैं।

पहले भी कई दिग्गज इस विषय में अपनी राय दे चुके हैं। किरण मोरे ने कहा कि विराट कोहली एक चालक कप्तान है, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन किसी भी कप्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करना काफी मुश्किल है। विराट का वर्कलोड कम करने के लिए जल्द ही टीम मैनेजमेंट यह फैसला ले सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि इंग्लैंड दौरे में फैंस को इस बारे में आगे की जानकारी मिल सकती है।

रोहित शर्मा एक अच्छे कप्तान है। उनके पास कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है। आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा ही है। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। भारत के लिए भी रोहित ने 10 वनडे और 19 टी-20 मैचों में कप्तानी की है। इनमें से 8 वनडे और 15 टी-20 में रोहित ने भारत को जीत दिलाई है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने निधास ट्रॉफी और एशियाई कप का खिताब भी अपने नाम किया है।

READ ALSO: उत्तराखंड: भोले भाले युवकों को नौकरी का झांसा देकर करता था लाखों की ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here