टोक्यो ओलंपिक की चर्चा दिन रात हो रही है।वहीं भारतीय खिलाड़ी भी खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हट रहे।कल पूरे देश को खुश करने वाले नीरज चोपड़ा ने जेवलिन में गोल्ड मेडल हासिल कर,सफलता का जो झंडा गाड़ा है,वह बहुत ही सरहनीय है।इस जीत का जश्न केवल खिलाड़ी ही नहीं बल्कि पूरा देश माना रहा है।उन्हे बधाई के साथ साथ कई बड़े ईनाम भी दिए जा रहे है।इसका सिलसिला हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से शुरू हुआ।उन्होंने राज्य सरकार की ओर से नीरज को 6 करोड़ रुपये देने के साथ साथ क्लास-1 में नौकरी देने का ऐलान किया।
इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी अपनी खुशी जाहिर करने से पीछे नहीं रहे उन्होंने भी नीरज को 2 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया।उनका कहना है कि नीरज का पंजाब से एक गहरा नाता है, ऐसे में उनका गोल्ड जीतना सभी पंजाबियों के लिए बहुत गर्व की बात है।इसके बाद आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने भी उन्हें एक करोड़ देने का ऐलान किया।साथ ही उन्होंने 8758 नंबर की स्पेशल जर्सी बनवाने का भी ऐलान किया।साथ ही उन्होंने प्रेस नोट में भारतीय होने के नाते नीरज पर गर्व होने की बात भी कही है।इसके बाद मणिपुर की सरकार ने भी कैबिनेट की बैठक में नीरज को 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया।
नीरज के साथ साथ टोक्यो ओलंपिक के अन्य खिलाड़ियों को BCCI ने सम्मान देने का फैसला लिया है।उन्होंने नीरज को एक करोड़ रुपए से,चनू और रवि धहिया को 50 लाख रुपए से समानित करने का ऐलान किया है।इसके साथ सिंधु और बजरंग पुनिया को भी 25 लाख रुपये देने का भी ऐलान हुआ है।इसी के साथ सभी खिलाड़ियों को आईपीएल 2021 के फाइनल में भी बुलाया गया है।
जवलीन में गोल्ड मेडल लाने वाले नीरज चोपड़ा को एडटेक कंपनी बायजूज की तरफ से भी दो करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है।अन्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी एक एक करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की गई है। पैसों के साथ-साथ नीरज के लिए कीमती इनामों को बारिश भी हुई जैसे नीरज को इंडिगो की तरफ से पूरे एक साल के फ्री टिकट का भी ऐलान किया है। यानि अगले साल 7 अगस्त तक यह स्पेशल स्कीम जारी रहने वाली है। साथ ही महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी नीरज को महिंद्रा XUV700 गिफ्ट करने का ऐलान किया है।उन्हे यह बात एक यूजर ने ट्वीटर पर कही थी जिसके लिए उन्होंने हामी भी भरी।उन्होंने लिखा कि नीरज को एक एक्सयूवी 700 गिफ्ट में देना उनका व्यक्तिगत सौभाग्य और सम्मान होगा।
नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।उन्होंने अपना यह मेडल दिवंगत एथलीट मिल्खा सिंह को समर्पित किया।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हे यह पता था कि आज वह अपना बेस्ट देंगे,लेकिन गोल्ड मेडल के बारे में उन्होंने नहीं सोचा था।जीत कर अपने देश का झंडा लहराने की बधाई उन्हे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से लेकर हर किसी ने दे दी। हर किसी की जुबां पर उन्ही का नाम छाया हुआ है।हरियाणा के मुख्यमंत्री का कहना है कि हरियाणा के छोरे ने टोक्यो में लठ गाड़ दिया।
उनके अलावा प्रियंका गांधी,कांग्रेस सांसद राहुल गांधी,यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी।नेताओं ने हो नहीं बल्कि खिलाड़ियों,अभिनेताओं ने भी उन्हें ढेरो शुभकामनाए दी। अभी तक उनके लिए कुल 9 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा हो चुकी है,लेकिन कुछ समय में यह अभी और भी बढ़ सकता है।