साक्षी का खुलासा, कहा MS Dhoni भी है PUBG के फैन, नींद में भी गेम के बारे में बोलते रहते हैं….

0
MS Dhoji keeps on talking about PUBG even in sleep says Sakshi Dhoni

भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने उनकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई बाते रविवार को फैंस के साथ शेयर की। साक्षी ने कहा कि धोनी को वीडियो गेम्स बहुत पसंद है खासकर PUBG (अब BGMI)। वह रात को नींद में भी इस खेल के बारे में बोलते रहते हैं

दरअसल रविवार को साक्षी धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बातचीत की थी। जिसमें उन्होंने एमएस धोनी के बारे में कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि धोनी हेडफोन लगाकर गेम खेलते रहते हैं और लोगों से बात करते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि धोनी का दिमाग हमेशा चलता रहता है इसलिए यह अच्छी बात है कि गेम खेलने से उनका ध्यान इधर उधर नहीं भटकता। इससे उन्हें राहत मिलती है।

साक्षी धोनी ने आगे बताया कि धोनी के गेम खेलने से वह इरिटेट तो नहीं होती लेकिन अब PUBG उनके बेडरूम तक घुस आया है। कई बार तो हेडफोन लगाकर धोनी लोगों से बात करते हैं लेकिन उन्हें लगता है कि धोनी उनसे बात कर रहे हैं। अब तो धोनी सोते सोते भी PUBG का नाम लेकर उसके बारे में बात करते रहते हैं।

READ ALSO: प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा युवक, युवती के भाई ने गोली करकर प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट, पढ़िए पूरी खबर…..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here