धोनी ने अपने इस दोस्त को बचाने के लिए भेजा था हेलिकॉप्टर, जानिए आखिर कौन था धोनी का वह खास दोस्त…..

0
MS Dhoni arranged for an air ambulance to save his friend Santosh know the story

दुनिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इतने प्रसिध्द होने के बावजूद भी धोनी कभी अपने दोस्तों को नहीं भूले। वह अपने दोस्तों की हर संभव मदद करते थे। धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट को तो हम सब जानते ही हैं। इसी शॉट के कारण धोनी ने और नाम कमाया। क्यूंकि यह शॉट ऐसा था जिसे धोनी के अलावा और कोई अन्य बल्लेबाज खेल नहीं पाता था। लेकिन क्या आप जानते है कि धोनी को यह शॉट किसने सिखाया। दरअसल उनके बचपन के दोस्त संतोष लाल ने धोनी को हेलिकॉप्टर शॉट मारना सिखाया था। उनकी फिल्म “MS धौनी- द अनटोल्ड स्टोरी” में भी इस बात का जिक्र है।

फिल्म में बताया गया कि धोनी के दोस्त संतोष ने उन्हें हेलिकॉप्टर शॉट मारना सिखाया था। वह इस शॉट को थप्पड़ शॉट कहते थे। एक दिन आपस में खेलते हुए जब धोनी ने संतोष को यह शॉट मारते देखा तो उन्होंने संतोष से यह शॉट सीखने की मांग की। फिर संतोष ने धोनी को हेलिकॉप्टर शॉट सिखाया। इस शोट की मदद से शुरुआती दिनों में धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नाम कमाने में काफी मदद मिली।

अब तक धोनी भारत को एक टी-20 और वनडे विश्व कप जिता चुके थे। इसके बावजूद वह अपने दोस्तों को कभी नहीं भूले। धोनी को हेलिकॉप्टर शॉट सिखाने वाले दोस्त संतोष लाल एक्यूट पैंक्रियाटिटीज नामक बीमारी से जुंझ रहे थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली जाना था। धोनी ने उन्हें दिल्ली पहुंचाने के लिए एक एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था करवाई थी। हालांकि इतना सबकुछ करने के बावजूद भी वह अपने दोस्त को बचा नहीं पाए। आखिरकार साल 2013 में संतोष का निधन हो गया।

READ ALSO: चोरी करने के बाद चोर ने एक चिठ्ठी छोड़ी, कहा दोस्त की जान बचाने के लिए ऐसा करना पड़ा, पैसे आते ही लौटा दूंगा, पढ़िए पूरी खबर….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here