दिल्ली में एक महिला कांस्टेबल ने सीआईपीएफ अफसरों पर गैंगरेप का आरोप लगाया। महिला ने आरोप लगाया कि डीआईजी और इंस्पेक्टर ने उसके साथ 3 दिनों तक दुष्कर्म किया। बता दें, सीआरपीएफ ने दोनों अफसरों को निलंबित कर दिया है। डीआईजी का नाम खजान सिंह है जो चीफ स्पोर्ट्स अफसर के पद पर थे। दूसरे आरोपी का नाम सुरजीत सिंह है जो टीम के कोच इंस्पेक्टर थे।
बता दें, 30 वर्षीय महिला कांस्टेबल ने अर्धसैनिक बल (paramilitary force) के लिये खेला है। वह कई पदक भी जीत चुकी है। उन्होंने डीआईजी खजान सिंह और इंसेक्टर सुरजीत सिंह पर योन उत्पीड़न, दुष्कर्म और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। आरोपी खजान सिंह अर्जुन अवार्ड से सम्मानित है क्योंकि वह वर्ष 1986 के ऐशियाई खेलों में तैराकी चैंपियन रह चुके हैं।
महिला कांस्टेबल ने बताया कि साल 2014 में उसके साथ दोनों दोषियों ने 3 दिनों तक दुष्कर्म किया था। उन्होंने 31 अक्टूबर 2014 से लेकर 2 नवंबर 2014 तक महिला के साथ दुष्कर्म किया। 31 अक्टूबर और 2 नवंबर को दोनों ने महिला कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म किया। जबकि 1 नवंबर को इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने पीड़ित महिला का बलात्कार किया। बता दे, इस मामले की जांच अब आईपीएस अफसर चारु सिन्हा को सौंप दी गयी है जो इस समय श्रीनगर में तैनात है।