चार साल तक सेना के जवान ने पत्‍नी को रखा अपने साथ, और अब दहेज में मांग रहा 10 लाख रुपए….

0
Defence man kept for years and then asking for 10 lakh rupees

गोरखपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां की, तिवारीपुर क्षेत्र की एक लड़की ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया है जिसमे उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि सेना का एक जवान ने उसे अपने साथ चार साल तक रखा और इसके साथ ही उसने इन चार सालों के बीच उसके साथ सम्बंध भी बनाए। और अब जब शादी की बात आई तो वो दहेज में 10 लाख रुपए मांग रहा है, वहीं युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

मामला गोरखपुर का है जहां, युवती ने बताया की, सेना के जवान ने उसके साथ चार साल पहले प्रेम विवाह किया था और उसे अपने साथ रखा, लेकिन विवाह के कुछ दिन पहले जवान ने उसे घर से निकाल दिया। घर से निकलने के बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस से की, फिर पुलिस ने जवान और उसके बीच समझौता करा दिया।

उसके बाद फिर उस जवान ने उसे किराए के कमरे पर रखा और उसके यहां आता-जाता रहा। वहीं इसके बाद युवती ने पुलिस अधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि, सेना का जवान अब उसे धमकी दे रहा है की अगर वो 10 लाख रुपये दहेज में नही लाई तो वो किसी दूसरी लड़की से शादी करेगा। जानकारी में पता चला है की, युवती ने आरोप लगाया है कि सेना के जवान का उसके पेट में बच्चा था, जिसे उसके परिवारवालों ने जबरन खत्म कर दिया। जब इसकी शिकायत जवान के परिवार वालों से की तो उन्होंने भी महिला को वहां उसे भगा दिया।

इस पूरे मामले में युवती ने पुलिस अधिकारियों से गुजारिश करके कहा है कि इस मामले की जांच पड़ताल करके, उसे न्याय दिलाया जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here