
Russia Ukraine War: इस समय हर तरफ रूस और यूक्रेन छाए हुए है।वहीं रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को को यूक्रेन पर हमला करने के कारण हर तरफ से तीखी आलोचनाऐं सहनी पड़ रही है।लेकिन इस समय भारतीय मूल के रूसी विधायक और यूनाइटेड रशिया पार्टी के मैंबर डॉ अभय कुमार सिंह द्वारा उनके इस फैसले को सही बताया गया है।उन्होंने बताया,” पड़ोसी देश के खिलाफ मिलिट्री एक्शन से पहले उसे बातचीत के लिए पर्याप्त मौका दिया गया था।”
इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा लिए गए इस फैसले की वजह बताई।साथ में उन्होंने यह भी पूछा,”अगर चीन, बांग्लादेश में अपने सैन्य अड्डे बना ले भारत की क्या प्रतिक्रिया होगी. क्या भारत यह स्वीकार करेगा कि दुश्मन उसे चारों ओर से घेर लें.”साथ में उन्होंने कहा कि उनके इसी सवाल में रूस के मिलिट्री एक्शन का राज छिपा है।
साथ ही डॉ अभय कुमार सिंह द्वारा यह भी कहा गया, “अगर यूक्रेन नाटो में शामिल हो जाता है तो फिर नाटो बलों और उनके हथियारों की सीधी तैनाती रूस के बॉर्डर पर हो जाएगी। चूंकि यूक्रेन हमारा पड़ोसी देश है और यह समझौते का उल्लंघन होता।इसलिए हमारे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और संसद के पास कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. ऐसे में यूक्रेन के खिलाफ मिलिट्री एक्शन का फैसला लिया गया।”
इसके अलावा उन्होंने बताया कि पश्चिमी देश रूस के खिलाफ साजिश कर रहे है।वहीं राष्ट्रपति ने अलर्ट मुल्क की रक्षा के लिए आदेश जारी कर दिया है।इसका मतलब यह है कि यह किसी देश परमाणु हमले की तैयारी करना नहीं लेकिन अपने देश की रक्षा करना है।इस फैसले को उन्होंने देश की रक्षा करना बताया।साथ ही उन्होने कहा,’इससे कोई समझौता नहीं करेगा, चाहे उसे इसके लिए कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़ जाए।’
आइए,आपको डॉ अभय कुमार सिंह के बारे में बताते है।उनका जन्म बिहार के पटना में हुआ और उन्होंने उनकी स्कूल की पढ़ाई Loyola High School से की।इसके बाद वे वर्ष 1991 में रूस गए और वहां उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई Kursk State Medical University से पूरी की।इसके बाद वे भारत अपनी डॉक्टरी की प्रैक्टिस के लिए वापस आए और कुछ समय बाद उन्होंने रूस में अपना खुद का दवा व्यवसाय शुरू कर दिया।