
आज की खबर अमृतसर से आ रही है यहां आज रविवार सुबह साढ़े नौ बजे एक जवान ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) मुख्यालय मे फायरिंग की ,जिसमे चार जवान शहीद हो गए है और 10 से 12 जवानों को गोली लगी है।इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि आखिर में जवान ने खुद को भी गोली मार ली।इस समय वह अस्पताल में है।
इस मामले में IG बीएसएफ अमृतसर आसिफ जलाल द्वारा बताया गया,” एक कांस्टेबल जवान ने गोली चलाई है, जिसमें BSF के पांच जवानों की मृत्यु हो गई है और एक व्यक्ति घायल है। गोली चलाने वाला कांस्टेबल भी घायल है।”
वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार कॉन्स्टेबल सुतप्पा द्वारा तैश में आकर फायरिंग की गई है।यह भी बताया जा रहा है कि ज्यादा ड्यूटी की वजह से वह परेशान था जिसको लेकर उसकी एक अधिकारी से बहस हुई।वह महाराष्ट्र का निवासी है। इस घटना के दौरान ही दो जवानों की मृत्यु हो गई और बाकी लोगों को अस्पताल ले जाया गया।
वहीं एक बीएसएफ द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया,” यह घटना अमृतसर के हेडक्वार्टर 144 बटालियन खासा की है जिसमे गोली चलाने वाले जवान सुतप्पा सहित 6 जवान घायल हुए थे,इन सभी में से पांच जवानों की मृत्यु हो चुकी,और एक का इलाज चल रहा है लेकिन उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा इस घटना की जांच के आदेश भी दिए जा चुके हैं।”