सेना ओपन भर्ती रैली के लिए बुधवार को सोमनाथ मैदान में बागेश्वर, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के युवको को दौड़ लगाने का मौका मिला। वहीं सुबह से भर्ती के लिए युवकों का पहुंचना शुरू हो गया था। इस ओपन भर्ती रैली में 1800 युवकों में से 190 युवक शारीरिक रूप से भी सफल रहे। इस ओपन भर्ती रैली के लिए मैदान पर युवकों का पहुंचना शुरू हो गया था। उसके बाद सभी अभ्यर्थियों की कोरोना रिपोर्ट और आवेदन पत्र देखे गए। और फिर इसके बाद शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की गई।
यह भी पढ़े: 4 बच्चों की माँ को हुआ एक युवक से प्रेम, पति के साथ रहने से किया साफ इनकार…
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में आयोजित भर्ती रैली के लिए तहसीलवार युवकों की भर्ती की जा रही है। आज बागेश्वर, अल्मोड़ा, उधमसिंहनगर और नैनीताल जिले के 1800 युवको को दौड़ लगाने का मौका मिलेगा, जिसमें 190 सफल रहे।वहीं डायरेक्टर एआरओ कर्नल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भर्ती रैली शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई और सोल्जर टैक्निकल, नर्सिंग असिस्टेंट और क्लर्क पदों के लिए भर्ती की गई। वहीं इस भर्ती के दौरान केआरसी, सिविल प्रशासन का सहयोग मिल रहा है। वहीं सभी जमा शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है। सभी सफल हुए युवाओं को हमारी तरफ से बहुत – बहुत शुभकामनाएं।