प्रेमेंद्र कुमार/फिरोजाबाद: आज की खबर यूपी के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से आ रही है। यहां असम से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस बड़े हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा यूपी के फिरोजाबाद जिले के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे खंभा नंबर 56 में हुआ। यह बस अनियंत्रित हो गई और वहां मौजूद डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई और 12 से अधिक यात्री घायल हो चुके है। इस समय कुछ घायल यात्रियों को शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल में भर्ती किया गया और कुछ को सैफई में भी रेफर किया गया। घायल लोगों में से तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
इस बस में कुल मिलकर 50 लोग सवारी कर रहे थे। यह सभी सवारी मजदूरों की बताई जा रही है। यह बताया जा रहा कि वे सभी काम की तलाश में दिल्ली जा रहे थे। यह बस असम से दिल्ली की ओर जा रही थी। यह घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। साथ ही यह भी आशंका है कि चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। जब यह हादसा हुआ तो वहां मौजूद सभी सवारियों में चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने जल्दी ही घटना की सूचना यूपीडा और पुलिस को दी।
वहां मौके पर पुलिस और यूपीडा की गाड़ियां पहुंच गई और उन्होंने जल्दी ही बचाव और राहत का काम शुरू किया, जिनमे से 18 घायलों को संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद रेफर किया और कुछ को मिनी पीजीआई सैफई भेजा गया। अब तक एक महिला और ड्राइवर की मृत्यु हो चुकी है। वहीं शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल के डॉक्टर शिव कुमार कर्दम द्वारा बताया गया कि वहां 17 घायलों का इलाज किया गया। पांच यात्रियों का फ्रैक्चर हुआ है और जिन यात्रियों की हालत गंभीर हैं, उन्हें जल्दी ही जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया।
READ ALSO: भारत में ट्रेनिंग ले रहे 130 अफगान जवानों वापस लौटने के बाद क्या तालिबान सेना में होंगे शामिल…..